खबरेंदेवरिया

फायरब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया का देवरिया में जोरदार स्वागत : आतिथ्य में उमड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी

Deoria News : जनपद के सलेमपुर के सोहनाग मोड़ पर नामित सभासद जवाहर जायसवाल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया (Pravin Togadia) का जोरदार स्वागत किया गया।

सलेमपुर में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम हिन्दू ही आगे का लक्ष्य रख कर काम कर रहे हैं। जैसे भगवान राम को सुन्दर मन्दिर मिला, वैसे ही हर हिन्दू को सुंदर घर मिले। बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिले। हमारा संगठन इस पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों के दिल में राम और रामचरित मानस है। ऐसे में कुछ लोगों के कुछ कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए राम, रामचरित मानस का विरोध कर रहे हैं।

इस अवसर पर नागेन्द्र सिंह, सूबेदार सिंह, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, अजय दूबे वत्स, राकेश राजभर, मनीष चौरसिया, सुमित कुशवाहा, धीरज पासवान, नीकु मिश्र, सतेंद्र वर्मा, विशाल गुप्ता, राजन शुक्ल, विकास, दुर्गेश जायसवाल, अमित यादव, चंदन, राहुल आदि मौजूद रहे।

सलेमपुर में होगी भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
आगामी एक फरवरी को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक एवम जिला कार्यशाला सलेमपुर के रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 10 बजे होगी। बैठक में पूरे जिले के 300 भाजपा नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार / कार्यकर्ता हिस्सा लेगें। बैठक तीन सत्रों में होगी।

यह जानकारी मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल के हवाले से मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने दी। मंगलवार को भाजपा कैम्प कार्यालय सलेमपुर में तैयारी बैठक की गई।

Related posts

Kisan Samman Diwas : शानदार उत्पादन करने वाले किसानों को डीएम देंगे पुरस्कार, जानें आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें

Sunil Kumar Rai

समस्या : आवारा कुत्तों से परेशान निवासियों ने नसबंदी और मुआवजे की मांग की, सीईओ ऋतु महेश्वरी को लिखा खत

Abhishek Kumar Rai

भारत में बन रही जानलेवा कफ सिरप ! गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने उठाए सवाल, उत्पादों को बताया खतरनाक

Satyendra Kr Vishwakarma

धान बिक्री के लिए 3 लाख से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन : पूर्वी यूपी में पहली नवंबर से शुरू होगी खरीद

Rajeev Singh

Deoria Election : भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह ने विपक्ष को घेरा, आरक्षण पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने सांसद को दिया ज्ञापन : जमकर की नारेबाजी, मिला ये आश्वासन

Rajeev Singh
error: Content is protected !!