उत्तर प्रदेशखबरें

खास खबर : वेबसाइट पर मिलेगी यूपी के स्कूलों की जानकारी, शिक्षकों और छात्रों को करना होगा ये काम

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के सुधार के लिए अपने पहले कार्यकाल से ही बड़े फैसले ले रहे हैं। अब इन विद्यालयों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए नई पहल की गई है।

इसके तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबंधित प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को वेबसाइट और ईमेल आईडी बनाना अनिवार्य होगा। साथ ही शिक्षकों और यूपी बोर्ड के 9 से 12 तक के छात्रों को भी ईमेल आईडी बनानी होगी।

जानकारी साझा करें

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिब्यकांत शुक्ल ने इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 10 मई को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 20 मई तक सभी विद्यालयों की Website, Email id तथा शिक्षकों और 9 से 12 तक के छात्रों की ईमेल आईडी बनाकर साझा किए गए प्रोफार्मा में शासन को उपलब्ध कराएं।

100 दिन की कार्ययोजना में शामिल है

उन्होंने कहा है कि विद्यालयों की वेबसाइट, ईमेल आईडी तथा शिक्षकों और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की ईमेल आईडी बनाए जाने संबंधी कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 100 दिवस की कार्य योजना के अंतर्गत सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। शासन से इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। इसके प्रगति की समीक्षा हर सोमवार और गुरुवार को की जा रही है।

18 मई तक देना होगा

उन्होंने कहा है कि बार-बार रिमाइंडर देने के बावजूद सभी विद्यालय निरीक्षक यह जानकारी उपलब्ध कराने में असफल रहे हैं। अब इसके लिए 15 मई की डेडलाइन तय की गई है। इससे पहले सभी जानकारी इकट्ठा कर संकलित सूचना 18 मई तक संबंधित विभाग को भेजना होगा। विभाग यह जानकारी 20 मई तक शासन को उपलब्ध कराएगा।

Related posts

देवरिया के दर्जनों गांवों में जल्द शुरू होगी वाटर सप्लाई : शासन से मिली स्वीकृति, प्रशासन ने तेज की कवायद

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ की समीक्षा बैठक : लापरवाही बरतने पर देवरिया में 2 अफसरों को आरोप पत्र, आधा दर्जन से जवाब तलब, पढ़ें खबर

Abhishek Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee : सांसद ने देवरिया में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण

Rajeev Singh

बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक : 6 मासूमों पर हमला, दस मौतें और दर्जनों घायल

Kajal Singh

Deoria News : पदानवत कृषि कामदार राम प्रवेश गोड़ को विभाग ने दिया अंतिम मौका

Sunil Kumar Rai

सलेमपुर सीएचसी में शुरू हुआ 50 बेड का नया अस्पताल : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया पूजन, लोगों को दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!