खबरेंदेवरिया

चिल्ड्रेन केयर एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस : बच्चों ने कार्यक्रमों से सभी का मन मोहा

Deoria News : देवरिया के चिल्ड्रेन केयर एकेडमी घुसरी मिश्र (Children Care Academy) में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देख कर सभी का मन मोहा। वरिष्ठजनों ने भी संबोधन से बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय में सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों से वातावरण गुंजायमान रहा।

गुरुवार, 26 जनवरी की सुबह ध्वजारोहण के बाद विद्यालय में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन किया गया। उसके बाद बच्चों के कार्यक्रम शुरू हुए। इसमें सभी क्लास के बच्चों ने अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय में उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर मासूम बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति को सराहा।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया। विद्यालय के प्रबंधक हरिओम मिश्रा ने कहा कि यह अवसर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को स्मरण करने का भी है। साथ में उनके कृत्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर भी देता है। इन विचारों से हम एक बेहतर गणतंत्र एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।

गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय के प्रबंधक हरिओम मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के बैकुंठपुर के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पांडे, महामंत्री संजय सिंह, अनिल मिश्र, वरुण देव मिश्र, कविंद्र नाथ पांडे और पंकज राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

भाजपा बैकुठंपुर के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पांडे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह गणतंत्र दिवस इसलिए भी खास है, क्योंकि इसे आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

Related posts

कोरोना का कहर : देश में कोविड के 1 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले, ओमीक्रॉन ने बढ़ाई चिंता

Harindra Kumar Rai

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बोलीं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह : नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, दिए जीत के मंत्र

Shweta Sharma

देवरिया : जिला जेल में स्टॉफ और कैदी करेंगे योग, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोलेः सबके विकास की राह बना रही सरकार, पिछली सरकारों पर लगाए ये आरोप

Shweta Sharma

Deoria News : पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त राजेश रावत बाहर, भाजपा ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!