खबरेंदेवरिया

देवरिया में दिलाई गई मतदाता शपथ : छात्रों ने शहर में रैली निकाल किया जागरूक, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह

Deoria News : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) की अध्यक्षता में जीआईसी (Government Intermediate College Deoria-GIC Deoria) परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक मजबूत और परिपक्व लोकतंत्र की बुनियाद सजग मतदाता और उसका मत होता है। सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई और बिना किसी भय प्रलोभन के योग्य प्रतिनिधि चुनने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता बनने के योग्य होते हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के इतिहास एवं भूमिका पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूली विद्यार्थियों की जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली जलकल रोड, महाराजा अग्रसेन विद्यालय, गुरुद्वारा, न्यू कॉलोनी होते हुए वापस जीआईसी पहुंची। इस रैली के माध्यम से छात्रों ने मतदाता बनने के लिए लोगों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने दिव्यांग मतदाता सोनू गुप्ता तथा 86 वर्षीय वृद्ध मतदाता विद्यावती देवी को सम्मानित किया। पहली बार मतदाता बन रहे युवा आस्था उपाध्याय एवं अंकित गोयल को एपिक कार्ड सौंपा।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोकतंत्र के महत्व को स्पष्ट करते हुए योग्य जनप्रतिनिधि चुनने के लिए प्रेरित किया। जीआईसी के छात्र मनीष मौर्य ने मतदान जागरूकता से संबंधित गीत प्रस्तुत किया। महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज तथा केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रस्तुति दी।

इस दौरान चित्रकला, रंगोली, भाषण तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में अभय पाल, आलिया परवीन, खुशी विश्वकर्मा को भाषण प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह, खुशी मणि त्रिपाठी तथा साक्षी तिवारी को सम्मानित किया गया। रंगोली बनाने में गौरी ठाकुर एवं समूह रिंकी प्रजापति एवं समूह तथा प्रियंका चौहान एवं समूह तथा निबंध प्रतियोगिता में खुशी धनगर, ओम मिश्रा, श्रेया कुमारी को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंजू पांडेय ने किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ जिलाजीत, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीआईओएस विनोद राय, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पीके शर्मा, डीपीओ कृष्णकांत राय, तहसीलदार सदर आनंद नायक सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

जरूरी खबर :  होटल और रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकते सर्विस चार्ज, प्रशासन ने सख्ती से पालन करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

खास खबरः ऋषि बालार्क और महाराजा सुहेलदेव को याद कर बोले सीएम योगी- बहराइच का गौरव लौटाएंगे, 221 करोड़ से होगा जिले का विकास

Satyendra Kr Vishwakarma

अच्छी खबर : 11 अरब से बदलेगी गोंडा की सूरत, मेडिकल कॉलेज से लाखों लोगों को मिलेगी राहत, देखें लोकार्पित प्रोजेक्ट की लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Prakritik Kheti Karyashala : सीएम योगी ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती कार्यशाला का किया शुभारंभ, जानें इस तरीके से खेती के फायदे और सरकार का लक्ष्य

Harindra Kumar Rai

यीडा में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़ : 175 एकड़ भूमि में हो रही अपैरल पार्क क्लस्टर की स्थापना

Rajeev Singh

देवरिया का गौरव : अखिलेंद्र शाही को राज्यपाल 24 जून को देंगी विशिष्ट उपहार, इन कार्यों के लिए मिला सम्मान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!