खबरेंदेवरिया

सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं को वापस मिलेगा पैसा ! डीएम ने की पहल, जानें क्या कहा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देवरिया में सहारा इंडिया में जमा धन की वापसी के लिए पहल की है। हालांकि उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी स्कीम में निवेश से पहले पूरी जानकारी कर लें।

दरअसल जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान पिछले कुछ दिनों में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से सहारा इण्डिया एवं अन्य कोऑपरेटिव सोसाइटी व चिटफण्ड कम्पनियों में निवेशित धनराशि की वापसी के सम्बन्ध में बहुत से जमाकर्ताओं ने बड्स एक्ट 2019 के तहत आवेदन किए हैं।   

जिला अग्रणी प्रबंधक अरूणेश कुमार ने इस सम्बन्ध में सभी जमाकर्ताओं को सहानुभूति पूर्वक अवगत कराया है कि सहारा इण्डिया कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेशित धनराशि की वापसी के सम्बन्ध में बहुत से मामले उच्चतम न्यायालय व विभिन्न प्रदेशों के उच्च न्ययालयों में लम्बित हैं। बड्स एक्ट 2019 की अधिसूचना उप्र सरकार से अभी जारी नहीं हुई है। इन दोनों कारणों से जिलाधिकारी  के जनता दर्शन में दिये गये आवेदनों पर कोई विधिक कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

फिर भी जिलाधिकारी ने सहारा इण्डिया के क्षेत्रीय प्रबन्धक को जमाकर्ताओं की धनराशि की वापसी के सम्बन्ध में पत्र जारी किया है। साथ ही इस सम्बन्ध में जनपद के समस्त जमाकर्ताओं से उन्होंने अपील की है कि बड्स एक्ट 2019 के तहत आवेदन अभी विधिक नहीं है। इसलिए इन आवेदनों में अपना समय व्यर्थ न करें।

सभी सम्बन्धित अपनी निवेशित धनराशि की वापसी के लिए सम्बन्धित शाखा / संस्था के ऐजेन्ट व सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क कर दबाव बनाते रहे हैं। साथ ही सभी जमाकर्ताओं / निवेशकों से अनुरोध है किसी भी योजना में निवेश करने के पहले भारतीय रिजर्व बैंक / सम्बन्धित विभाग से उस योजना की पूर्ण जानकारी कर लें व किसी के बहकावे या लालच में आकर कोई धनराशि निवेश न करें।

Related posts

यूपी अभियोजन को लगातार दूसरे साल मिला पहला स्थान : इन अपराधों में योगी सरकार ने दिलाई सबसे ज्यादा सजा

Rajeev Singh

Deoria News : देवरिया पुलिस ने 10 घंटे में अगवा व्यवसायी को बिहार से बरामद किया, मगर कहानी लग रही किडनैपिंग, जानें

Sunil Kumar Rai

UP Budget 2022 : भाजपा देवरिया ने बजट को बताया ऐतिहासिक, चाय पर हुई चर्चा

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी आने वाले हर नागरिक का कोविड टेस्ट होगा, सख्ती बरतेगी सरकार

Shweta Sharma

योगी कैबिनेट ने 6 डेयरी प्लांट को लीज पर देने का लिया फैसला : पीसीडीएफ को मिलेगी मजबूती, पढ़ें सरकार का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 850 किमी से ज्यादा में बिछी पाइप लाइन, जानें जल जीवन मिशन में कितना हुआ काम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!