खबरेंदेवरिया

रोटरी क्लब देवरिया ने मेडिकल कॉलेज को डोनेट किया कूलर : सीएमएस ने की तारीफ, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत

Deoria News : लोगों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज को कूलर डोनेट किया। इससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।

भीषण गर्मी के चलते देवरिया मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते मरीजों से इमरजेंसी फुल हो गयी है। अस्पताल प्रशासन अपनी तरफ से पूरी व्यवस्था कर रहा है, परंतु भारी भीड़ के कारण अस्पताल के संसाधन कम पड़ रहे हैं।

इस सम्बंध में जानकारी मिलने पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को महसूस करते हुए रोटरी क्लब देवरिया सेन्ट्रल आगे आया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नितिन बरनवाल की पहल पर कल रोटरी क्लब की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें यह तय किया गया कि सभी सदस्य आपसी सहयोग से कॉलेज में कूलर डोनेट करेंगे।

मंगलवार को क्लब के अध्यक्ष अतुल बरनवाल, चार्टर अध्यक्ष अखिलेन्द्र शाही व नवनीत अग्रवाल की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एचके मिश्रा को 2 कूलर सुपुर्द किए गए और अपनी देखरेख में दोनों कूलर चालू करा कर मरीजों को राहत दिलाने के लिए एक पहल की गई। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मण्डल कोआर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एचके मिश्रा ने रोटरी क्लब देवरिया सेन्ट्रल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की परेशानी को देखते हुए आप लोगों द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने रोटरी क्लब देवरिया सेन्ट्रल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य संस्थाओं से भी अपील की वो भी आगे बढ़कर मरीजों के लिए कुछ करें।

Related posts

देवरिया में सफाई कर्मी ने फर्जी दस्तावेज पर कमाये 55 लाख : अब प्रशासन करेगा वसूली, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

Independence Day Celebration : ईएमसीटी ज्ञानशाला में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को मिले ये गिफ्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, बैठक में बनी ये योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक : 6 मासूमों पर हमला, दस मौतें और दर्जनों घायल

Kajal Singh

जयराम वर्मा मर्डर : रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की, कानून-व्यवस्था को बताया फेल

Sunil Kumar Rai

E-KYC : देवरिया में 1.5 लाख से अधिक किसानों का ईकेवाईसी बाकी, नहीं मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!