खबरेंदेवरिया

एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई 26 टीमें : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं-विपक्ष चारों खाने चित्त होगा

Deoria News : गोरखपुर-अयोध्या खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव के लिए देवरिया नगर मण्डल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक दीनदयाल उपाध्याय सभागार नगर पालिका में हुई। इसमें स्नातक चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की रणनीति बनी।

बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने कहा कि गोरखपुर-अयोध्या स्नातक एमएलसी का चुनाव भाजपा जीत चुकी है, अब हमें इस जीत के अन्तर को अधिक से अधिक बढ़ाना है। हर मतदाता के घर तक पहुंच भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें।

उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी भाजपा के वे कार्यकर्ता हैं, जो निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा करते हैं। आप सभी के पास अटल जी की विरासत है, प्रधानमंत्री मोदी जैसा विश्व का सबसे शक्तिशाली विराट व्यक्तित्व और काम है तो मुख्यमंत्री योगी जैसा ईमानदार व मेहनती मुख्यमंत्री है। आप सभी के पास नड्डा और भूपेन्द्र चौधरी जैसा नेतृत्व है, जो हर कार्यकर्ता के सुख-दुःख को अपना समझता है। आप सभी के मेहनत और परिश्रम की बदौलत एमएलसी के इस चुनाव में विपक्ष चारों खाने चित्त होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में लगभग दो हजार मतदाता हैं, जिनसे सम्पर्क करने के लिये 26 टोलियां बनायी गयी हैं। प्रत्येक टोली का प्रमुख अपने साथ 3-4 लोगों को लेकर मतदाताओं से संपर्क करे और उन्हें पार्टी की अपील का पत्रक, वैलेट पेपर का नमूना देकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिये मोटिवेट करें।

स्नातक चुनाव जिला संयोजक अजय शाही ने चुनाव से सम्बंधित बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने तथा संचालन महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया।

बैठक में अलका सिंह, जिला मंत्री भाजपा निर्मला गौतम, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, रमेश वर्मा, अंगद मणि, अमर नाथ सिंह, गोविन्द मणि, दिनेश गुप्ता, अखिलेश मिश्र, राजकुमारी देवी, संजू सोनी, एजाज अहमद, मिथिलेश मिश्र, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ मकसूदन मणि, नित्यानंद पाण्डेय, सुबोध जायसवाल, अजित मिश्र, रूपम पाण्डेय, आकाश मिश्र, आशीष गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह आदि रहे।

Related posts

BIG NEWS : पढ़ने गए मासूम की अगवा कर हत्या, शव शिक्षक के शौचालय में मिला, पूरी रात तलाश में जुटे रहे एसपी संकल्प शर्मा

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : समाजावादी नेता व्रजराज रावत की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, याद कर हुए भावुक

Sunil Kumar Rai

दु:खद : ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन, दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी निराश, हासिल किया था शीर्ष मुकाम

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने की एक्शन टेकेन की समीक्षा : भलुअनी और रामपुर कारखाना के अलावा सभी ब्लॉक को नोटिस जारी, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार की पुलिस ने पैदल गश्त से और मजबूत की कानून-व्यवस्था : 2 करोड़ से अधिक संदिग्धों की ली गयी तलाशी, 38 लाख से…

Rajeev Singh

200 Cr Corona Vaccination : 19 महीने में 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज देकर भारत ने रचा इतिहास, ऐसे मिली ये कामयाबी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!