खबरेंदेवरिया

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर देवरिया भाजपा ने किया याद : सलेमपुर में मनाया जन्मदिन

Deoria News : सलेमपुर डाकबंगले पर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, पूर्व शिक्षक जननायक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 99वां जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। सामाजिक रूप से पिछड़े किन्तु सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करते नाई जाति में जन्म लेने वाले इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया।

उन्होंने कहा, कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों शोषितों, वंचितों की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने और उन्हें न्याय दिलाने में अपना सारा जीवन बिता दिया। उन्होंने नारा दिया था, ‘‘अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो, पग-पग पर अड़ना सीखो, जीना है तो मरना सीखो।’’ उनके योगदान से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा।

नाई समाज के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि नाई समाज मे कर्पूरी ठाकुर जैसा महान व्यक्तित्व पैदा हुआ, जिसने सभी समाज के शिक्षा, सत्ता और समृद्धि के लिए एक युगान्तकारी कार्य किया। समतामूलक सोच के धनी कर्पूरी ठाकुर वंचित समाज के आवाज थे। बिहार में सामंतवाद का खात्मा करने के लिए वंचित समाज को जागृत करने में उनका बहुत बड़ा योगदान था।

इस अवसर पर अशोक पाण्डेय, रामदास मिश्र, कन्हैया लाल जायसवाल, बब्बन सिंह रघुवंशी, अमरेश सिंह बबलू, मंटू सिंह, विनय पाण्डेय, अजय दूबे वत्स, अभिषेक जायसवाल, सम्पूर्णानंद गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, अजय गौतम, रविशंकर मिश्र, संजय श्रीवास्तव, अनूप उपाध्याय, रजनीश ठाकुर, शशि ठाकुर, बलिस्टर ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

यूपी के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार : परिषदीय विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

सिख गुरुओं की गाथा किताबों में पढ़ाई जाएगी, सीएम योगी बोले- धर्म के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता

Sunil Kumar Rai

लोकार्पण से पहले हादसा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग तोड़ खाई में गिरा गश्ती वाहन, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नेताजी की जयंती पर भाजपाइयों ने किया नमन

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम ने मुड़ाडीह में बायोफ्लॉक मत्स्य पालन परियोजना का किया निरीक्षण : देवरिया को लेकर बताया प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!