उत्तर प्रदेशखबरें

बसंतोत्सव प्रकृति के उल्लास का पर्व है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बसंत पंचमी (Basant Panchami 2023) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि बसंत पंचमी विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, और संगीत की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य का दिन है। इसलिए इस पर्व पर देवी सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। धर्म-अध्यात्म, सभ्यता-संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में चिन्तन और साधना से मानव ने जो स्थान हासिल किया है, उसके लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने का आयोजन है सरस्वती पूजा।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी परम्परा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। बसन्त पंचमी का पर्व हमारी संस्कृति के गौरव एवं समृद्धि का प्रतीक है। बसंतोत्सव प्रकृति के उल्लास का पर्व है। पूरे देश में बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है : सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एक बधाई संदेश में सीएम योगी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

वर्तमान में देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह विशिष्ट कालखण्ड हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है। हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। ‘नेशन फर्स्ट’ को ध्यान में रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।

Related posts

Agnipath Protest : रालोद ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की, यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने केंद्र को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया : महुआडीह थाने में दरोगा को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की बड़ी चेतवानी, बोले- 24 वोल्ट का करंट हूं, देखें Video

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दिलाई गई मतदाता शपथ : छात्रों ने शहर में रैली निकाल किया जागरूक, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

दलहन और तिलहन फसलों की खेती पर विशेष ध्यान दें किसान: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : मिथक तोड़ दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, 52 विधायकों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

Survey : देवरिया पुलिस के व्यवहार से खुश हैं या नाखुश, सोशल मीडिया पर बताएं

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!