खबरेंदेवरिया

3 महीने से ठप बंजरिया आईटीआई का काम : नाराज जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को किया ब्लैक लिस्ट

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में निर्माणाधीन परियोजना राजकीय आईटीआई बन्जरिया, पथरदेवा में विगत कई महीनों से कार्य लगभग बन्द होने पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने परियोजना की कार्यदायी संस्था उप्र वक्फ विकास निगम लिमिटेड को जनपद देवरिया में ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई करने का आदेश दिया।

डीएम जेपी सिंह ने निर्माणाधीन परियोजना राजकीय आईटीआई दिघवा पौटवा, देसही देवरिया की जांच के लिए टेक्निकल टीम का गठन कर गहनता से निरीक्षण कराने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, यूपीपीसीएल (UPPCL) को निर्देशित किया कि राजकीय डिग्री कालेज पथरदेवा में स्वीकृत परियोजनाओं पर तत्काल कार्य आरम्भ करें।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाये। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड गोरखपुर, अधिशासी अभियन्ता उप्र प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड गोरखपुर, अवर अभियन्ता उप्र वक्फ विकास निगम लि लखनऊ, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई देवरिया उपस्थित रहे।

उद्यमियों को न हो परेशानी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय इंटर कालेज देवरिया में आयोजित उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियों की अवगत करायी गयी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण कराये जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा, जिससे उद्यमियों को किसी प्रकार की समस्या आड़े न आये। उद्यमियों से संबंधित जो भी ऋण संबंधी मामले बैंकों में लम्बित हैं, उनका शीघ्रता के साथ निस्तारण कराएं। जिससे पात्र को नियमानुसार ऋण स्वीकृत हो सके और वे अपने कार्य को प्रारम्भ/बढ़ा सकें।

उन्होंने सभी संबंधितों से कहा कि उद्यमियों के हितार्थ जो भी योजनाएं शासन से संचालित हैं, उसके संबंध में अधिकारी लोगों को जानकारी उपलब्ध करायें। जिससे पात्रता की श्रेणी में आने वाले उद्यमी उनका लाभ उठा सकें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, एसडीएम सौरभ सिंह, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, उद्यमी संजीव अरोड़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।

Related posts

50 फीसदी अनुदान पर ढैचा बीज मुहैया कराएगी योगी सरकार : जानें कैसे किसानों की किस्मत बदल रही हरी खाद

Swapnil Yadav

गड्ढामुक्त हो चुकी सड़कों का सत्यापन करेंगे एसडीएम : डीएम ने अभियान की समीक्षा की, तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थी को लिखी भावुक चिट्ठी, पढ़ें पूरा खत

Sunil Kumar Rai

World Dairy Summit 2022 : साल 1974 के बाद यूपी में आज से वर्ल्ड डेयरी समिट का होगा शुभारंभ, 46 देश लेंगे हिस्सा, मुख्यमंत्री ने परखीं तैयारियां

Abhishek Kumar Rai

Bhupinder Singh Dies : ‘दिल ढूंढता है फिर वही’ गाने वाले भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में डूबा संगीत जगत

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली, एमएलए शलभ मणि ने किया संबोधित

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!