खबरेंदेवरिया

देवरिया में फैला झोलाछाप डॉक्टरों का जाल : रिपोर्ट में 650 से अधिक का खुलासा, डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश

Deoria News : देवरिया में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएमओ कार्यालय स्थित धनवंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए।

समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी ने सीएमओ को गोपनीय रिपोर्ट सौंप दी है, जिसके अनुसार जनपद में लगभग साढ़े छह सौ झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जो डॉक्टर क्वालिफाइड हैं, किंतु पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पंजीकरण के लिए समय दिया जाए।

उन्होंने कहा कि लेकिन जो डॉक्टर क्वालिफाइड नहीं हैं और मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे हैं, उनके विरुद्ध आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कृत कार्रवाई की समीक्षा 10 फरवरी तक की जाएगी। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों को प्रश्रय देने वालों को भी चिन्हित करके सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की भी समीक्षा की। जनपद में दिसंबर तक 28873 संस्थागत प्रसव दर्ज किए जा चुके हैं। हाल ही में नॉर्मल डिलीवरी के लिए समर्पित प्रसवोत्तर चिकित्सालय में 19 नॉर्मल डिलीवरी हो चुकी है। डीएम ने इस केंद्र के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में प्रसव के लिए भेजने वाले कार्मिकों को भी चिन्हित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रेरणा कैंटीन खोले जाने की प्रगति की समीक्षा की। अभी तक रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रेरणा कैंटीन खुला है। उन्होंने समस्त एमओआईसी को बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित करके कैंटीन खोलने और मरीजों को न्यूट्रिशियस भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने 0-5 आयुवर्ग के बच्चों के लिए संचालित विशेष टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की। अभियान के तहत लार में 33,245, पथरदेवा में 22,751 तथा देवरिया अर्बन में 17,967 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मझगावां, भटनी और भाटपाररानी में टीकाकरण की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, सीएमएस (महिला) डॉ अल्पना रानी, डिप्टी सीएमओ बीपी सिंह, डॉ सुरेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, खाद्य विभाग की जांच में मिली गड़बड़ी

Abhishek Kumar Rai

मार्च तक तैयार होगा गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन : प्रयागराज को जोड़ने वाले हाईवे होंगे 6 लेन, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण भारत के विकास में जुड़ रहे हैं नए आयाम: डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Harindra Kumar Rai

देवरिया जेल में फ्री हेल्थ कैंप : 450 महिला और पुरूष बंदियों का हुआ उपचार, इस बीमारी से सबसे ज्यादा पीड़ित मिले बंदी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डीएम ने बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र की तैयारियों पर जताया अंसतोष, मिलीं ये खामियां

Harindra Kumar Rai

Deoria News : सचिव ने राजकीय बाल गृह देवरिया का जाना हाल, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!