खबरेंदेवरिया

देवरिया के सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Deoria News : देवरिया में भारी ठंड को देखते हुए सभी विद्यालयों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी जेपी सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने दिया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग से अनुदानित विद्यालय तथा निजी स्कूल भी सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

दरअसल जनपद में भारी शीतलहर और ठंड की वजह से बच्चों को स्कूल बुलाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में जिलाधिकारी ने पहले 4 जनवरी तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया था। लेकिन बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक अब इस अवकाश को बढ़ाकर 7 जनवरी 2023 तक कर दिया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि जनपद देवरिया में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग से अनुदानित विद्यालय, निजी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, मदरसा, सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय तथा समस्त नर्सरी, कक्षा 1 से 8 तक के संचालित माध्यमिक विद्यालयों में 7 जनवरी 2023 तक का अवकाश घोषित किया जाता है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) ने जनपद में स्थित सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी अवकाश की घोषणा की है। उन्होंने जनपद में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के असर को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अनुमति से सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 7 जनवरी 2023 तक छुट्टी घोषित की है।

उन्होंने कहा है कि आदेश को ध्यान में रखते हुए सभी बालिकाओं को उनके अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा तथा उनके जाने के बाद ही स्टाफ विद्यालय भवन को सील कर स्कूल छोड़ेंगे। अवकाश की अवधि में विद्यालय में कार्यरत चपरासी, चौकीदार और पीआरडी जवान अपनी शिफ्ट के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपस्थित रहेंगे।

Related posts

पहल : देवरिया की सभी ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 75 पौधे, 75 तालाबों का होगा निर्माण, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा : दो आईएसए को नोटिस जारी, तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

इंडस्ट्रियल एस्टेट उसरा बाजार का होगा कायाकल्प : बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, आधा दर्जन हाइमास्ट लाइट लगेंगी

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी एपी सिंह ने जाना पर्यटन विभाग के कार्यों का हाल : देवरिया के इन पौराणिक स्थलों का हो रहा कायाकल्प

Rajeev Singh

हादसे में देवरिया के एक परिवार के 6 लोगों की मौत : समय से मिलती मदद तो शायद बच जाती जान

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया आंगनवाड़ी भवन घोटाला : अवर अभियंता पर कार्रवाई, डीएम ने ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!