खबरेंदेवरिया

पीएम कृषि सिंचाई योजना में चयनित कृषकों को मिलेगा लाभ : करना होगा ये काम

Deoria News : जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में क्रियान्वित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों जैसे ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर माइक्रो स्प्रिंकलर, रेनगन, पोर्टेबल स्प्रिंकलर इत्यादि से कृषि विभाग से चयनित खेत तालाब से कृषकों को लाभान्वित कराया जाना है।

जनपद के ऐसे कृषक जो भूमि संरक्षण विभाग (कृषि विभाग) में पूर्व या अद्यतन खेत तालाब योजना के लाभार्थी हैं, वे अपनी खतौनी, आधार कार्ड, अद्यतन बैंक पासबुक की छाया प्रति स्वहस्ताक्षरित तथा एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ http://dbt.uphorticulture.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण कराएं और समस्त प्रपत्रों की प्रतियां कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

एक दिवसीय जनपद स्तरीय मेला का आयोजन 4 जनवरी को

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने बताया है कि कृषि निदेशक उप्र द्वारा कार्ययोजना में दिये गये निर्देश के क्रम में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स (National Mission on Edible Oils) योजनान्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय मेला का आयोजन 04 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से लघु माध्यमिक विद्यालय, बंगरा बाजार विकास खण्ड बनकटा में किया जाएगा।

किसान मेला में कृषकों को कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ स्टालों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 04 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से लघु माध्यमिक विद्यालय, बंगरा बाजार विकास खण्ड बनकटा में आयोजित किसान मेला में अपने-अपने विभाग का स्टाल लगवाना सुनिश्चित करेंगे, जिससे किसानों को अधिक से अधिक जानकारी मिल सके।

Related posts

देवरिया भाजपा ने कलश में जमा किया मिट्टी और चावल : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी की अगुवाई में पूरे जिले में चला अभियान

Rajeev Singh

Teachers Day 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहवा स्कूल के अध्यापक खुर्शीद अहमद को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : देवरिया में 73 केंद्रों पर बच्चों का होगा टीकाकरण, डीएम आशुतोष निरंजन ने दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भाजपा देवरिया ने महात्मा गांधी को किया याद, अलका सिंह बोलीं – अंग्रेजी हुकूमत की ता‍बूत में आखिरी कील था भारत छोड़ो आंदोलन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया नगर पालिका में 30 गांव होंगे शामिल, विकास प्राधिकरण बनने की राह होगी आसान, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

धूमधाम से मनाया गया प्रदेश का 74वां स्थापना दिवस : जीआईसी में सूचना विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!