खबरेंदेवरिया

कुष्ठ रोग से ठीक हुए 21 लोग : DM ने एचडीएल किट देकर किया सम्मानित, की ये अपील

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ रोग उन्मूलन के तहत 21 रिलीज फ्रॉम ट्रीटमेंट (आरएफटी) व्यक्तियों को एलडीएल किट एवं कंबल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कुष्ठ रोग से पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके 21 लोगों को एलडीएल किट, कंबल का वितरण किया गया है। एलडीएल किट में उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने वाली सामग्री शामिल है। जिलाधिकारी ने कहा कि कुष्ठ रोग का ईलाज पूरी तरह संभव है।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने कहा कि प्रदेश सरकार कुष्ठ रोगियों की समुचित चिकित्सा एवं उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही अन्य लोगों को भी एचडीएल किट उपलब्ध करायी जाएगी। एचडीएल किट में मोबाइल, प्लेट, हुक, नेलकटर, कैंची, जिपर, ग्लास होल्डर, सोप होल्डर, पेन, ग्लब्स तथा हाथ में लगाये जाने वाला यूनिवर्सल कफ शामिल हैं।

जिन लोगों को एलडीएल किट का वितरण किया गया, उनमें नथुनी, रमेश, रोहित, आशमा शेख़, गनेश प्रसाद, झब्बूल, घनश्याम, शंकर शर्मा, मुन्ना गुप्ता, तारा देवी, बबिता, राजपति शर्मा, प्रकाश शर्मा, नीशू सरदार, शिवपूजन, मुन्नी, बेबाकी देवी, रामनरेश, जीत बन्धन, कुंती, इंद्रदेव आदि शामिल हैं।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश के सभापति अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि हम सभी इनके साथ खड़े हैं और जब भी आवश्यकता होगी, जिला प्रशासन के साथ मिलकर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी इनके लिए कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा, एडिशनल सीएमओ डॉ संजय चंद्र, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकांत राय, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी देवरिया के उप संरक्षक विष्णु अग्रवाल, आजीवन सदस्य नवनीत अग्रवाल, हिमांशु कुमार सिंह, बाल विनोद चौरसिया, अनिल कुमार तिवारी, रमेश कुमार सोनी, परमेश्वर पटेल, संजय गुप्ता सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया पहुंचने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जोरदार स्वागत, विपक्षी दलों को जम कर घेरा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : डीएम ने दो अफसरों को सौंपी खास जिम्मेदारी, दिए ये आदेश

Shweta Sharma

महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के प्रति रहें सजग : न्यायाधीश इशरत परवीन फारूकी

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : खाद्य विभाग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के किचन और स्टोर की जांच की, 500 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

यूपी : हर इमारत पर लगेगा रूफटॉप सोलर, नई सौर ऊर्जा नीति होगी तैयार

Sunil Kumar Rai

Kakori Train Action : काकोरी ट्रेन एक्शन के नायकों को भाजपाइयों ने किया नमन, जानें सरकार ने क्यों बदला नाम

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!