खबरेंदेवरिया

एसपी संकल्प शर्मा ने किया वार्षिक निरीक्षण : सलेमपुर थाने में फाइलों और रजिस्टर की पड़ताल की, दिए ये आदेश

Deoria News : देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Deoria SP Sankalp Sharma) ने थाना सलेमपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। उनके सलेमपुर पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल तेज रही। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने  विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के साथ ही अपराधियों पर सख्ती बरतने के आदेश दिये।

सलेमपुर थाना में उन्होंने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, अंगुष्ठ छाप रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, राजनैतिक सूचना रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया। एसपी ने थानों पर नियुक्त समस्त विवेचक-गण को विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए।

उन्होंने स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया कि  शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नरमी न बरती जाये। थाने पर आने वाले आगन्तुकों के समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक ने थाने पर शस्त्रों एवं दंगा नियन्त्रण उपकरणों के रख-रखाव, व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों को थाना स्तर पर सम्पादित किए जाने वाले प्रत्येक कार्य के बारे में बेहतर प्रशिक्षण दिये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन के दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन होना चाहिए।

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिवस थाने पर उपस्थित रह कर जनता की समस्याओं को सुनें। अगर किसी कारणवश वह थाने पर नहीं होते हैं, तो दिवसाधिकारी थाने पर उपस्थित रह कर थाना स्तर पर शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ता की शिकायत नोट करें तथा उनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

Related posts

22 जनवरी को देवरिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश : जिलाधिकारी एपी सिंह ने बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : रेप के आरोपी जिला पंचायत सदस्य की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज, जानें क्या था मामला

Abhishek Kumar Rai

प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्था हो रही बेहतर : एमएलए डॉ शलभ मणि त्रिपाठी

Swapnil Yadav

BREAKING : सीएम योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर का करेंगे दौरा, इन तीन स्थानों का लेंगे जायजा

Sunil Kumar Rai

BREAKING : भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ देवरिया में धक्का-मुक्की, देखें Viral Video

Sunil Kumar Rai

देवरिया से दुःखद खबर : भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव पेड़ से लटका मिला, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!