खबरेंदेवरिया

आयुष्मान कार्ड बनाने में फेल देवरिया के ये ब्लॉक : नाराज सीडीओ ने दिया नोटिस, लक्ष्य तय किया

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में जूम मीटिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी।

बैठक में आयुष्मान भारत टीम ने अवगत कराया कि 16 दिसंबर 2022 को जनपद में विभिन्न आयुष्मान कार्ड कैम्पों में कुल 3328 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। यह सभी कार्ड पंचायत सचिवालयों में पंचायत सहायकों, आशा, सीएचओ तथा राशन कोटेदारों के सहयोग से बनाये गये हैं।

विकास खण्ड लार में 334, भाटपाररानी में 396, देवरिया सदर में 336 कार्ड बनाये गये हैं। सबसे कम आयुष्मान कार्ड विकास खण्ड तरकुलवा में 62, भटनी में 90 एवं भागलपुर में 135 कार्ड बनाये गये हैं।

सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया डॉ राजेश कुमार झा (CMO Deoria Dr Rajesh Kumar Jha) को कम आयुष्मान कार्ड बनाये जाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरकुलवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीसीपीएम, आयुष्मान मित्र तथा भटनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं बीसीपीएम (BCPM) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया।

जनपद में कुल 896 आशाओं के आईडी रजिस्टर्ड हैं, जबकि 16 दिसंबर 2022 को केवल 494 आईडी से ही आयुष्मान कार्ड बनाने गए। इनमें पंचायत सहायकों की आईडी, आशाओं की आईडी, बीसीपीएम की आईडी तथा सीएचओ एवं आयुष्मान मित्रों सभी की आईडी सम्मिलित है। इससे स्पष्ट है कि डीसीपीएम (DCPM) आयुष्मान कार्ड बनवाने में आशाओं से कार्य नहीं ले रहे हैं।

सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया (CMO Deoria) को निर्देशित किया गया कि डॉ राजेश गुप्ता, डीसीपीएम को आशाओं से कार्य न लिये जाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करें। यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद में प्रत्येक विकास खण्ड में प्रत्येक दिन कम से कम 300 आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाया जाए।

Related posts

BIG NEWS : उद्योग केंद्रों के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर सीडीओ सख्त, 28 जून तक काम पूरा कराने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद : तुरंत होगा भुगतान, समर्थन मूल्य में हुई इतनी बढ़ोत्तरी

Sunil Kumar Rai

बच्चों ने शानदार अभिनय से मन मोहा : 300 लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में रही राम नाम की धूम

Satyendra Kr Vishwakarma

खुशखबरी : सिविटेक स्टेडिया में मिल्क बूथ का हुआ शिलान्यास, 10 हजार से ज्यादा निवासियों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार ने की नंद बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत : दूध उत्पादकों को गांव में ही मिलेगा उचित दाम, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

BIG ACTION : भारत सरकार ने 7 भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक किया, आपत्तिजनक कंटेट को मिले 114 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!