खबरेंदेवरिया

सीनियर सिटीजन के लिए अलग काउंटर : अतिरिक्त पेंशन की मांग, पेंशनर्स डे पर जुटे संघ और संगठन

Deoria News : उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार विकास भवन देवरिया (Vikas Bhavan Deoria) में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया।

पेंशनर्स दिवस का संचालन रामनिवास पाण्डेय ने किया। देवेन्द्र मणि त्रिपाठी अध्यक्ष गवर्नमेन्ट वेलफयेर आर्गेनाइजेशन, श्रीराम त्रिपाठी अध्यक्ष एवं लालसा प्रसाद मंत्री उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था तथा सच्चिदानन्द शुक्ला अध्यक्ष विद्युत पेंशनर संघ जिला देवरिया एवं आद्या प्रसाद शुक्ल, शिवनरायण मिश्र, सौदागार सिंह, अनिल कुमार जायसवाल, नरसिंह मणि त्रिपाठी, मृगदेव मिश्र, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने पेंशनरों से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं / सुझाव के निराकरण की मांग की।

चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित बिलों का त्वरित भुगतान, हॉस्पिटल एवं रेलवे विभाग में सीनियर सिटीजन के लिए अलग से काउन्टर की व्यवस्था एवं राशिकरण का प्रतिस्थापन 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष, पेशनरों को 65 वर्ष, 70 वर्ष, 75 वर्ष पर क्रमश: 5, 10, 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का लाभ देने की मांग की।

परिवहन विभाग एवं रेलवे विभाग में पेंशनरों को 40 प्रतिशत तक किराए में छूट प्रदान करने, शस्त्र लाइसेन्स को उनके जीवन काल में उनके उत्तराधिकारी को सहमति की दशा में स्थानान्तरित करने एवं पारिवारिक पेंशन की समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में मांग की गयी।

इस आयोजन में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जीवित प्रमाण पत्र जमा करने से सम्बन्धित ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों विधि की प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उपस्थित पेंशनर संगठनों एवं कार्यालयाध्यक्षों को दी।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न विभागों के पेंशनरों के 935 चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों का कुल रुपये 437,66,402-00 का भुगतान किया गया तथा 612 प्रथम पेंशन भुगतानादेश प्राप्त हुआ, जिनका भुगतान किया गया।

सभा की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह (वित्त एवं राजस्व) ने विभिन्न संगठनों से प्राप्त प्रत्यावेदन का अवलोकन के पश्चात उनकी मांगों का निस्तारण समयान्तर्गत करने का आश्वासन दिया गया। उपस्थित कार्यालयाध्यक्षों को पेंशन प्रकरणों का निस्तारण समयानुसार करने का दिशा निर्देश दिया गया।

उन्होंने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के सम्बन्ध में शासनादेश दिनांक 09.03.2016 की व्यवस्थानुसार समयबद्ध निस्तारण करने के आदेश दिया। शासनादेश का अनुपालन न होने की दशा में जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन के साथ पेंशनर दिवस का समापन किया गया।

इस आयोजन में कुलदीप सरोज, वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी देवरिया अबरार आलम, वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) देवरिया डॉ महेश प्रसाद गुप्ता एवं डॉ पीएन कन्नौजिया, एसीएमओ देवरिया तथा विभिन्न कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्ष / उनके द्वारा नामित अधिकारी, विभिन्न पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी एवं पेंशनर्स उपस्थित हुए।

Related posts

कारोबार : जीएसटी काउंसिल की बैठक में बदलेगा टैक्स स्लैब, इन उत्पादों पर मिलेगी रियायत

Abhishek Kumar Rai

अभाविप ने 622 प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित : पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव ने दिया सम्मान, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया शुभारंभ, निवासियों को एक जगह मिलेगी ‘ट्रिपल डी’ सुविधा

Abhishek Kumar Rai

लोकार्पण से पहले हादसा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग तोड़ खाई में गिरा गश्ती वाहन, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : सहायता प्राप्त विद्यालयों के 15 लाख छात्रों के लिए एक अरब की धनराशि जारी, बेसिक शिक्षा मंत्री ने कही ये बड़ी बात

Harindra Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल ने बाल सदन के बच्चों को कराया सैर : पहली बार चिड़ियाघर पहुंच बच्चे हुए उत्साहित

Shweta Sharma
error: Content is protected !!