खबरेंदेवरिया

National Sports Day 2022 : खेल दिवस पर देवरिया भाजपा किसान मोर्चा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, इन्हें मिला सम्मान

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के अवसर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की “चैंपियन से मिलिए” पहल पर डाक बंगला परिसर में किसान परिवार के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया।

इन्हें किया सम्मानित

सम्मान समारोह में बंजरिया बाजार की कुश्ती की राष्ट्रीय खिलाड़ी रुपाली गुप्ता, देवरिया की खो-खो की नेशनल खिलाड़ी बेबी भारती, सूर्यपुरा गांव निवासी खो-खो के नेशनल खिलाड़ी विकास कुमार भारती, सलेमपुर की हैंडबॉल की नेशनल खिलाड़ी क्षमा पाण्डेय और देवरिया के ताइक्वांडो के नेशनल खिलाड़ी रितिक शर्मा को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर और माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया।

आसानी से दूर किया जा सकता                 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। खेलों के जरिए तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है।

कई योजनाएं चलाई हैं

उन्होंने कहा कि भारत में हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भाजपा सरकार में किसान परिवारों के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। सरकार ने ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चैपियन से मिलिए पहल के तहत भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने अलग-अलग क्षेत्रों के किसान परिवारों के चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात करके उनको सम्मानित किया है।

प्रेरित करती रहती है

मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को याद करने के साथ ही उनकी विरासत लोगों को खेलों को कैरियर के रूप में अपनाने और देश का नाम रोशन करने के लिये प्रेरित करती रहती है।

प्रोत्साहित किया है

जिला क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसाद ने भाजपा किसान मोर्चा की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि किसान मोर्चा ने आज के दिन ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य किया है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अमित कुमार दूबे ने उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य किसान मोर्चा अजय सिंह अन्नू, जिला महामंत्री किसान मोर्चा हरीश त्रिपाठी, राजेश कुशवाहा, नागेन्द्र सिंह सैथवार,  अरुण कुमार मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी, उमाकांत पांडेय, प्रशिक्षक गिरीश सिंह, मयंक उपाध्याय उपस्थित रहे।

Related posts

जिम्मेदारी : कृषि मंत्री, सांसद और सदर विधायक ने दिव्यांगजनोंं को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Abhishek Kumar Rai

अजनारा के खरीदारों ने पूछे सवाल : आखिर कब तक करना होगा इंतजार? प्रदर्शन कर जताया विरोध

Satyendra Kr Vishwakarma

कुशीनगर में कयामत : टॉफी खाने से 4 मासूमों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

Sunil Kumar Rai

यूपी : राज्य में बदलेगा वर्किंग सिस्टम, सीएम योगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

यूपी के शिक्षकों को ट्रेंड करेंगे आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञ : 20 जुलाई से शुरू हुआ सेशन

Abhishek Kumar Rai

दाम्पत्य बंधन में बंधे 326 जोड़े : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद-विधायक और अधिकारी बने साक्षी, दीं शुभकामनाएं

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!