खबरेंदेवरिया

नए वोटर्स को रिझाएगी भाजपा : गौरीबाजार में आयोजित करेगी विशाल नव मतदाता सम्मेलन

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) गौरीबाजार नगर पंचायत के (Gauri Bazar Nagar Panchayat) भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक उपनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुयी। जिसमें पार्टी की आगे चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, नगर पंचायत के प्रभारी राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि चुनाव जीतने के जरूरी है सम्पर्क। इसलिये सभी वार्ड प्रभारी, वार्ड संयोजक अपने वार्ड के बूथ संयोजकों, सह संयोजकों, वार्ड समिति व बूथ समिति के सदस्यों से निरन्तर सम्पर्क में रहें।

6 दिसम्बर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को भाजपा समरसता दिवस के रूप में मनाती है। इसलिये आगामी 6 दिसम्बर को सभी वार्डों में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि करने, उनके कृतित्व तथा व्यक्तित्व को याद करने व सहभोज का आयोजन करने का निर्णय पार्टी ने किया है।

इसे हर वार्ड में निश्चित ही किया जाए। 9 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से बस स्टैण्ड परिसर में नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसको सफल बनाने के लिये अभी से इस बार नए बने मतदाताओं से सम्पर्क शुरू कर दिया जाए और उनसे सम्मेलन में उपस्थित रहने का आग्रह किया जाए।

मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी के जो भी कार्यक्रम हैं, वह सभी कार्यकर्ताओं के प्रयास से निश्चित ही सफल होंगे। बैठक में रमेश गुप्ता, अदित्य सिंह, विजय सैनी, घनानंद राव, दिनेश पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, नीलाभ सिंह, लक्ष्मण सिंह, कलीम सिद्दीकी, महेन्द्र राय आदि रहे।

Related posts

सीडीओ ने 5 विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण : गलत रिपोर्ट देने पर खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर को नोटिस जारी

Harindra Kumar Rai

रिश्तों का कत्ल : देवरिया में छोटी बहन ने बड़ी बहन की चाकू से गोदकर हत्या की, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

सर्पदंश से हर साल 46000 लोगों की जा रही जान : झाड़ फूंक बन रही बड़ी वजह, पढ़ें बचाव से जुड़ी हर जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

नगर निकाय चुनाव 2022 : अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मौका देगी बीजेपी, देवरिया में बनी ये खास रणनीति

Rajeev Singh

कैबिनेट का फैसला : मेडल विजेताओं को राजपत्रित पदों पर मिलेगी नियुक्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

हज के लिए 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन : देवरिया में इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!