खबरेंदेवरिया

देवरिया में 1674 किमी बिछी पाइपलाइन : मगर हर घर जल पहुंचने में लगेगा वक्त, तीनों फर्मों को नोटिस

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने जल जीवन मिशन के योजनाओं की गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की।

समीक्षा में अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) ने अवगत कराया कि मेसर्स एलसी इन्फ्रा प्रा०लि० (LC Infra Limited) ने 242 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया है।

इसमें शिरोपरि जलाशय 126 नग का कार्य प्रगति पर है, 902.00 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है। एफएचटीसी (FHTC) 40097 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं। मेसर्स गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड (Gayatri Projects Limited) ने 196 नग परियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया है।

एजेंसी का शिरोपरि जलाशय 39 नग का कार्य प्रगति पर है। 772.00 किमी पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व एफएचटीसी (FHTC) 36113 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं। मेसर्स रित्विक कोया ने निर्धारित लक्ष्य 260 ग्राम पंचायत के सापेक्ष मात्र 85 डीपीआर बनाये हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने इसके सम्बन्ध में अवगत कराया कि शेष आवंटित समस्त ग्राम पंचायतों के डीपीआर तैयार कर साइन कराते हुए डीडब्ल्यूएसएम (DWSM) की बैठक में सम्मिलित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि मेसर्स एलसी इन्फ्रा प्रा०लि० को FHTC 10000 नग, मेसर्स गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड को FHTC 10000 नग कनेक्शन की प्रगति को एक सप्ताह के अन्दर बढ़ाएं।

30 नवम्बर, 2022 तक एलसी इन्फ्रा को 5 परियोजना पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें अभी तक मात्र कुसुम्हा ग्राम पंचायत पेयजल योजना विकास खण्ड भलुअनी में शिरोपरि जलाशय से ग्राम पंचायतों को पानी सप्लाई किया जा रहा है।

शेष 4 नग परियोजनाएं एक सप्ताह के अन्दर शिरोपरि जलाशय से चालू करने के निर्देश दिये गये हैं। सीडीओ ने धीमी प्रगति होने के कारण तीनों फर्मों को नोटिस जारी करने के लिए अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया।

Related posts

दूसरे दिन 658 दिव्यांजनोंं को वितरित हुए 1104 उपकरण : डीएम ने बढ़ाया उत्साह, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने…

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी : पेप्सिको फ्रेंचाइजी प्लांट के भूमि पूजन में बोले-आतंकित करने वालों की गीली हो रही पैंट

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : केंद्र सरकार ने झंडा संहिता में किया संशोधन, अब दिन-रात फहरा सकते हैं तिरंगा

Harindra Kumar Rai

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : मायावती ने भाजपा को याद दिलाई जिम्मेदारी, मतदाताओं से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

देवरिया : दो कृषक उत्पादक संगठनों को योजना के तहत मिला एक करोड़ 80 लाख का लोन, सरकार भरेगी ब्याज, जानें इस स्कीम की खासियत

Sunil Kumar Rai

Dussehra 2021 : गोरखपुर में बोले सीएम योगी- नये भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है, पढ़ें उनके संबोधन की मुख्य बातें

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!