खबरेंदेवरिया

World AIDS Day 2022 : डीएम ने विजेता छात्रों और उत्कृष्ट सेवा देने वालों को किया सम्मानित, लोगों से की ये अपील

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने गुरुवार को धनवन्तरि सभागार में विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day 2022) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण एक लाइलाज समस्या है, जिसकी अब तक कोई दवाई या टीका नहीं बन सका है। केवल जागरूकता और सावधानी से ही एचआईवी के संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने जनपदवासियों से जिम्मेदार बनने का अनुरोध किया।

डीएम जेपी सिंह ने कहा कि समाज में एड्स के प्रति जो नकारात्मक माहौल है, उसे सही जानकारी से ही खत्म किया जा सकता है। एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति रखने की आवश्यकता है। उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि एचआईवी से बचाव के लिए जानकारी एकमात्र उपाय है। लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है।

डीएम ने एड्स की रोकथाम के लिए आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया। इस अवसर पर धनवंतरी सभागार में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच एचआईवी विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें जीआईसी इंटर कॉलेज (Government Intermediate College Deoria-GIC Deoria) के प्रियांश को प्रथम पुरस्कार, खुशी मणि महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज को द्वितीय पुरस्कार एवं अलीशा खान कस्तूरबा राजकीय बालिका विद्यालय को तृतीय पुरस्कार, हर्षिता महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार एवं वैष्णवी मिश्रा कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार से डीएम ने सम्मानित किया।

इसी क्रम में एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए कार्य कर रहे विभिन्न कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भी सम्मानित किया गया। जिसने रमेश यादव निदेशक डिस्टिक लेवल पॉलिसी नेटवर्क, अफजल हुसैन खान अकाउंटेंट जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई, तेजभान प्रसाद लैब टेक्नीशियन ब्लड बैंक, विद्या प्रकाश गौतम परामर्शदाता आईसीटीसी, रवि यादव एयर क्वालिटी सेंटर देवरिया को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपेंद्र तिवारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पूनम कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

शुभम बायो एनर्जी ने क्रय किया 48 टन पराली : किसानों को फसल अवशेष से हो रही कमाई, डीएम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

कैसे बढ़ेगी शिक्षकों की क्षमता ! निपुण भारत प्रशिक्षण से गायब रहे 32 अध्यापक, सीडीओ ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के दो पुत्रों और एक पौत्र को जेल, पुलिस ने भगौड़ा घोषित कर रखा था इनाम, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

यीडा में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़ : 175 एकड़ भूमि में हो रही अपैरल पार्क क्लस्टर की स्थापना

Rajeev Singh

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 18 नेशनल हाईवेज का किया शिलान्यास : गोरखपुर से इन शहरों का सफर हुआ आसान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 3 अक्टूबर से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान : डीएम ने नगर निकाय और पंचायत राज विभाग को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!