खबरेंदेवरिया

गन्ना खरीद और घटतौली की जांच के लिए टीम गठित : प्रतापपुर चीनी मिल में 5 दिसंबर से होगी पेराई

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया है कि चीनी मिल क्षेत्र में नगद और अवैध गन्ना खरीद एवं घटतौली की शिकायतें संज्ञान में आई हैं।

जिसके क्रम में नियमानुसार सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, गन्ना विभाग के वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं बाट माप निरीक्षकों का एक विशेष दल गठित किया गया है। टीम को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में चीनी मिलों के संचालित गन्ना क्रय केन्द्रों पर की जा रही तौल में प्रयुक्त कांटों तथा बाटों की जांच, पर्चियों जिनमें गन्ना का वजन मूल्य अंकित किया जाता है का परीक्षण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने गठित विशेष दल के विवरण में बताया है कि

-तहसील भाटपाररानी के लिए उप जिलाधिकारी भाटपाररानी, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रतापपुर, ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को गठित विशेष दल के लिए नामित किया गया है।

-इसी प्रकार तहसील सलेमपुर में उप जिलाधिकारी सलेमपुर, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भटनी, ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को

-तहसील बरहज के लिए उप जिलाधिकारी बरहज, क्षेत्राधिकारी बरहज, सचिव गन्ना विकास निरीक्षक बरहज, ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को

-तहसील रुद्रपुर में उप जिलाधिकारी रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गौरीबाजार, ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को तथा

-तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी देवरिया, क्षेत्राधिकारी देवरिया, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवरिया ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को गठित विशेष दल के लिए नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया है कि पेराई सत्र 2022-23 के लिए जनपद देवरिया में स्थित चीनी मिल बजाज हिन्दुस्थान शुगर लि. प्रतापपुर में गन्ना पेराई का कार्य 05 दिसंबर 2022 को प्रारम्भ हो रहा है। जिला कुशीनगर अवस्थित चीनी मिल अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि. (यूनिट न्यू इण्डिया शुगर मिल्स) ढाढ़ा बुजुर्ग हाटा (कुशीनगर) भी देवरिया जनपद के किसानों से गन्ने की खरीद करता है।

Related posts

देवरिया में लगे 26.59 लाख पौधे : राज्य मंत्री और नोडल अधिकारी ने किया पौधारोपण, डीएम ने लगाया कनकचंपा का पौधा

Sunil Kumar Rai

40 वर्षों में इंसेफेलाइटिस से संबंधित कोई रिसर्च नहीं हुआ : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

कालेसर और जगदीशपुर में बनेंगे बड़े वेयरहाउस : सीएम योगी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र में व्यापारियों की भूमिका को सराहा, दिया ये आश्वासन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में अजब प्रेम की गजब कहानी : साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी अकेले फरार, प्रेमिका ने पुलिस को दी तहरीर

Abhishek Kumar Rai

1952 करोड़ के निवेश से देवरिया में मिलेगा हजारों को रोजगार : खुलेगी जनपद के विकास की नई राह

Sunil Kumar Rai

देवरिया के किसानों को मिल रहा बड़ा मौका : इन कृषि यंत्रों के लिए तुरंत करें बुकिंग, इस आधार पर दिया जाएगा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!