खबरेंदेवरिया

भाजपा अपने जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर लड़ेगी चुनाव : सुनील गुप्ता

Deoria News : जनपद के सलेमपुर के सुगही वार्ड में भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी सुनील गुप्ता ने नगर निकाय चुनाव संचालन समिति के साथ एक आवश्यक बैठक की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही चुनाव में प्रत्याशी होंगे। भाजपा मोदी और योगी सरकार की आम जनता के लिये लागू योजनाओं के दम पर और सरकार की उपलब्धियों को लेकर नगर निकाय चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ने जा रही है। कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा नगर निकाय चुनाव में अपना परचम लहरायेगी।

उन्होंने आयोजित बैठक में चुनाव संचालन समिति को पूरी तरह से तैयार रहकर तथा घर- घर जनसम्पर्क कर पार्टी के प्रति अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से लड़ा जाएगा और जीत हासिल की जाएगी।

चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी तय करेगा। इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ नगर पंचायत सलेमपुर में जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर अमरेश सिंह बबलू, अभिषेक जायसवाल, पवन मिश्र, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

सीएम योगी आदित्यनाथ का आदेश : त्योहारों में कायम रहे कानून-व्यवस्था, जमाखोरों के खिलाफ हो एक्शन

Sunil Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया के क्विज में जवाब देने की लगी रही होड़ : 23 कॉलेजों और स्कूलों के बच्चों ने दिखाया दम

Sunil Kumar Rai

विदेश में संकटग्रस्त यूपीवासियों को लाएंगे वापस : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : प्रधानमंत्री आवास योजना के 17 लाभार्थियों से वसूली की प्रक्रिया शुरू, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया पहुंचे मनोज तिवारी : स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता, बोले बीजेपी सांसद-2024 में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : ‘मार्च 2023 तक हर ग्रामवासी को घरौनी मिल जाएगी,’ देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!