खबरेंदेवरिया

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल : सुनील गुप्ता

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) ने बरियारपुर के रामभरोसा चौराहे पर किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी, क्षेत्रीय महामन्त्री सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों के सम्मान को बढ़ाया है, जिससे किसान खुशहाल हुए हैं। सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ ही बीज और उर्वरक व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार किसानों के आशा और विश्वास पर खरी उतरी है। भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अदभुत विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था से किसानों का कल्याण हो रहा है। सम्मेलन को मुख्य रूप से रमाशंकर कुशवाहा, कृष्णानंद गिरी, काशीपति शुक्ल ने सम्बोधित किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, अजय दुबे वत्स, दिवाकर यादव, विजय कुमार मल्ल, झम्मन शाही, महेश गुप्ता, सुनील मद्देशिया, अखिलेश मिश्र, दूधनाथ चौहान उपस्थित रहे।

Related posts

दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश : कमेटी करेगी जांच, पहले भी हो चुका है हादसा

Kajal Singh

देवरिया में 30 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस : सेवा समाप्ति से पहले प्रशासन ने दिया ये मौका

Abhishek Kumar Rai

जल्द होगा सलेमपुर बस स्टैंड का शिलान्यास : खुखुंदू बनेगा ब्लॉक, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Sunil Kumar Rai

हर घर तिरंगा : अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने की बैठक, बनी यह योजना

Sunil Kumar Rai

नियुक्ति : रविंद्र राय बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, आराधना महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी, इन पदों पर हुआ फेरबदल

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : 3 एकड़ में बने इस किचन में रोज 1 लाख बच्चों का बनेगा खाना, एक घंटे में बनेंगी 40 हजार रोटियां, जानें सभी खासियत

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!