खबरेंदेवरिया

मिशन मोड पर गड्ढा मुक्त होंगी देवरिया की सड़कें : कृषि मंत्री ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी, जानें क्या कहा

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Agriculture Minister Surya Pratap Shahi) ने शनिवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

गड्ढा मुक्त हों सड़कें
कृषि मंत्री ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

समय से काम हो
इसी क्रम में जनपद के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने बिजली के लटकते तारों को भी समयबद्धता के साथ सही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर को ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घन्टे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घन्टे के भीतर अनिवार्य रूप से बदला जाए।

कुर्ना के बारे में ली जानकारी
कृषि मंत्री ने कुरना नाला के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें अवगत कराया कि नाला निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का सैंपल पीडब्ल्यूडी की लैब में भेजा गया है, अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

निर्देशों का पालन होगा
इस पर कृषि मंत्री ने लैब से संपर्क कर शीघ्र रिपोर्ट मंगाने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की आधार सीडिंग अभियान मोड में करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने कृषि मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha), एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath), डीआईओएस विनोद राय (DIOS Deoria Vinod Kumar Rai), डीसी मनरेगा बीएस राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, उपनिदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Master Plan Deoria 2031 : देवरिया महायोजना 2031 के आपत्तियों की आज से होगी सुनवाई, डीएम करेंगे कमेटी की अध्यक्षता, जानें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

222 इन्वेस्टर्स देवरिया में करेंगे करोड़ों का निवेश : सीडीओ ने की बैठक, विभागों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

मोदी सरकार में 4 गुना बढ़ा कृषि बजट : पवन मिश्र

Swapnil Yadav

खुशखबरी : सिविटेक स्टेडिया में मिल्क बूथ का हुआ शिलान्यास, 10 हजार से ज्यादा निवासियों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : राम मंदिर के गर्भ गृह में अर्पित हुआ अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल, सीएम योगी ने बताई वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी की सख्ती पर बजाज ग्रुप ने चीनी मिलों को किया 1371 करोड़ का भुगतान : देवरिया के किसानों को भी मिली राहत, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!