खबरेंदेवरिया

Deoria News : गौरीबाजार में आधा दर्जन अफसरों को नोटिस, एक को प्रतिकूल चरित्र प्रविष्टि जारी, जानें वजह

Deoria News : आकांक्षात्मक विकास खण्ड गौरी बाजार, जनपद देवरिया की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में की गई।

आकांक्षात्मक विकास खण्ड, गौरी बाजार के प्रगति का प्रस्तुतीकरण जिला अर्थ एव “संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दी। बैठक में खराब प्रगति के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये।

बाल विकास पुष्टाहार विभाग के 5 साल से कम वजन के बच्चे, गम्भीर कुपोषित 5 साल के बच्चों की प्रगति अत्यन्त ही खराब होने के कारण सीडीपीओ गौरीबाजार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिये गये।

स्वास्थ्य विभाग के प्रथम तीन माह के गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए टीके, कुल गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, जन्म के समय जीवित बच्चों का वजन, 9 से 11 माह के बच्चों का टीकाकरण, टीबी मरीजों का चिन्हिकरण व गोल्डन कार्ड की प्रगति खराब पाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी गौरीबाजार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इंडिकेटर्स में सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया।

पशुपालन विभाग के कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति खराब पाई गई। पशु चिकित्साधिकारी, गौरीबाजार को खराब प्रगति के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इंडिकेटर्स में सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया।

जिला उद्यान अधिकारी को माइक्रो सिंचाई की खराब प्रगति को सुधार करने के लिए कड़े निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व आधार सीडिंग की प्रगति भी खराब पाई गई। सीडीओ ने एलडीएम को निर्देश दिया कि खराब प्रगति वाले बैंक के शाखा प्रबंधकों को कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करें।

कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्राप्त कुल बच्चों का प्रतिशत, प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं, अनुसूचित, जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांग बच्चों की प्रगति खराब पाई गई। प्रधानाचार्य आईटीआई को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रगति को सुधार करने के लिए निर्देश दिये गये।

समस्त ग्राम पंचायतों में बीसी सखी की नियुक्ति के लिए उपायुक्त, एनआरएलएम को निर्देश दिये गये। व्यक्तिगत शौचालय में खराब प्रगति के लिए सहायक विकास अधिकारी विकास खण्ड गौरी बाजार को प्रतिकूल चरित्र प्रविष्टि जारी करने के लिए निर्देशित किया गया।

Related posts

Gama Pehlwan : 10 लीटर दूध और 6 देसी मुर्गे खाने वाले गामा पहलवान… गूगल ने डूडल से किया याद, पढ़ें उनसे जुड़ा हर किस्सा

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने उठाए ये कदम, केंद्र की 44 योजनाओं में प्रदेश अव्वल

Sunil Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव के दिन 4 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश : डीएम देवरिया ने की ये घोषणा

Rajeev Singh

BREAKING: 21 अक्टूबर से शुरू हो रही योगी सरकार की ओटीएस स्कीम, बिजली बिल के करोड़ों बकाएदारों को मिलेगी छूट, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

मनरेगा वर्क में मिलीं गंभीर अनियमितताएं : डीएम हुए सख्त, एक दिन में मांगी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया : चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से प्रशासन ने मांगी ये जानकारी, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!