खबरेंदेवरिया

Master Plan Deoria 2031 : देवरिया महायोजना 2031 के आपत्तियों की आज से होगी सुनवाई, डीएम करेंगे कमेटी की अध्यक्षता, जानें पूरा कार्यक्रम

Deoria News : देवरिया के मास्टर प्लान 2031 (Master Plan Deoria 2031) के लिए मिले आपत्तियों और सुझावों का आज, 22 नवंबर से निस्तारण शुरू हो गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता वाली समिति 25 नवंबर तक कुल 548 आपत्ति और सुझाव की सुनवाई कर निस्तारण करेगी। लोगों की सहूलियत के लिए 3 दिन में सीरियल नंबर के अनुसार इन्हें निस्तारित किया जाएगा।

नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया/उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया है कि देवरिया महायोजना 2031 (प्रारूप) पर प्राप्त कुल 548 आपत्ति / सुझाव प्रार्थना पत्रों की सुनवाई जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 22 से 24 नवम्बर 2022 (तीन दिन) किया जाना प्रस्तावित है। किन्तु 24 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश (गुरू तेजबहादुर शहीदी दिवस) होने के कारण इस कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

कार्यक्रम के मुताबिक –
आपत्ति / सुझाव संख्या क्रमांक 01 से 200 तक 22 नवम्बर को
क्रमांक 201 से 400 तक 23 नवंबर को तथा
क्रमांक 401 से 548 तक 25 नवंबर 2022 को सुनवाई की जायेगी।

डीएम की अध्यक्षता वाली समिति में सहयुक्त नियोजक गोरखपुर, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियन्ता जल निगम निर्माण खण्ड प्रथम तथा नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया सदस्य हैं।

जनसामान्य को उन्होंने अवगत कराया है कि महायोजना 2031 ( प्रारूप ) पर प्रस्तुत आपत्ति / सुझाव की सुनवाई की इन नियत तिथियों को कलक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करेगी बीजेपी : डेढ़ दर्जन टीमें लेंगी हिस्सा, पार्टी ने की तैयारी

Rajeev Singh

यूपी : 16 हजार से ज्यादा मदरसों में राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य हुआ, सरकार ने भेजा शासनादेश

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : देवरिया भाजपा ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने पर दी श्रद्धांजलि, महज 18 साल की उम्र में गए जेल, लड़े आजादी की लड़ाई

Sunil Kumar Rai

9 को प्रदेश भर में ‘पंच प्रण’ की शपथ दिलाएगी योगी सरकार : लखनऊ और दिल्ली जाएगी हर गांव की मिट्टी, देशभक्ति से…

Rajeev Singh

देवरिया आंगनवाड़ी भवन घोटाला : अवर अभियंता पर कार्रवाई, डीएम ने ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट किया

Sunil Kumar Rai

पहल : 4000 करोड़ से शुरू होगा यूपी इनोवेशन फंड, हर स्टार्टअप को कामयाब बनाने में सरकार देगी मदद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!