खबरेंदेवरिया

देवरिया रजिस्ट्रेशन ऑफिस में खुलेगा एक और काउंटर : लोगों को मिलेगी सहूलियत, औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने दिए ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने सोमवार अपराह्न कोतवाली रोड स्थित निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन कार्यालय में जनसुविधाओं को बढाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निबंधन कार्यालय में जनता की सहूलियत के लिए काउंटर संख्या दो से बढ़ा कर तीन करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कार्यालय में डिस्प्ले बोर्ड खराब होने पर नाराज़गी व्यक्त की तथा पब्लिक के बैठने के लिए कुर्सियां बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बैनामे के रिकॉर्ड के रखरखाव की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही परिसर में साफ-सफाई कराने एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एआईजी स्टाम्प पंकज सिंह तथा उप निबंधक अभिषेक सिंह मौजूद थे।

मल्टीपरपज़ हॉल के निर्माण में कमियां मिलने पर डीएम सख्त, संस्था को नोटिस, जांच के लिए कमेटी गठित
जिलाधिकारी ने सोमवार को ही राघव नगर स्थित देवरिया क्लब में निर्माणाधीन मल्टीपरपज़ भवन का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गहरा असंतोष व्यक्त किया तथा एक तीन सदस्यीय समिति के माध्यम से परियोजना की जाँच कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी सोमवार अपराह्न दो बजे मल्टीपरपज़ हॉल के निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पाथ-वे पर लगाये जा रहे टाइल्स की गुणवत्ता पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने निर्माण कार्य करने वाली फर्म को लगाई गई टाइल्स को उखड़वाकर तत्काल नए सिरे से निर्धारित मानक के अनुसार लगाने का निर्देश दिया।

डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंट की गुणवत्ता तथा कार्य की फिनिशिंग को भी प्रथम दृष्टया मानक के अनुरूप नहीं पाया। मौके पर निर्माण कार्य कर रही फर्म का साइट इंजीनियर भी नदारद मिला। जिलाधिकारी ने मिली कमियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह तथा अधिशासी अभियंता आरईडी अबरार अहमद की सदस्यता वाली तीन सदस्यीय समिति से जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्माण कार्य करने वाली फर्म को नोटिस देने का भी निर्देश दिया।

राघव नगर स्थित देवरिया क्लब में 5 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत द्वारा मल्टीपरपज़ हॉल का निर्माण निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित इस परियोजना के कार्य आरंभ होने की तिथि 28 अक्टूबर 2021 है, जिसे इस वर्ष 27 अक्टूबर को पूर्ण होना था। परियोजना की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद फर्म मेसर्स श्री सांई बाबा कंस्ट्रक्शन से निर्माण कार्य करा रही है।

Related posts

UP Cabinet Decision :  रिटायर्ड शिक्षक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाएंगे, टूर एंड ट्रैवेल्स ऑपरेटर को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, पढ़ें योगी कैबिनेट के फैसले

Harindra Kumar Rai

देवरिया : गरीब कल्याण सम्मेलन में जुटेंगे 10 हजार लोग, सभी सांसद और विधायक लेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : नौवीं और अगली कक्षाओं के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी योगी सरकार, महिलाओं को भी मिलेगा तौहफा

Abhishek Kumar Rai

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा एक्शन : 5 बीडीओ सहित 9 अफसरों का वेतन रोका, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

प्राथमिक विद्यायल पुरैना पहुंचे सीडीओ : मिड डे मील की सामग्री देख हुए हैरान, ढाई किलो चावल में 100 ग्राम सोयाबीन और…

Rajeev Singh

देवरिया में खिलाड़ी से मालिश कराते क्रिकेट कोच का Video Viral : डीएम ने जांच कमेटी गठित की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!