खबरेंदेवरिया

पराली जलाने वाले 9 किसानों की बंद होगी सम्मान निधि : योजनाओं का लाभ लेने पर आजीवन प्रतिबंध, 8 कर्मियों पर भी गिरी गाज

Deoria News : देवरिया प्रशासन ने पराली जलाने वाले 9 किसानों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। इन सभी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) को बंद करने के लिए नोटिस दिया गया है। साथ ही इन सभी किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का आजीवन लाभ ना मिले, इस बारे में प्रशासन पहल कर रहा है।

पराली जला रहे किसान
देवरिया के उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि पर्यावरण दूषित न हो और खेतों में जैविक व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए शासन ने पराली को खेतों में न जलाने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रशासन इसकी निगरानी कर रहा है और जलाने वालों पर कार्रवाई करने की चेतवानी दी गई है। बावजूद इसके कई किसान खेतों में पराली जला रहे हैं।

9 किसानों को नोटिस
निर्देशों का उल्लंघन करने वाले 9 किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रोकने के संबन्ध में नोटिस दिया गया है। साथ ही इन्हें मिलने वाली कृषि विभाग की अन्य सरकारी योजनाओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। किशुनेपाली के अब्दुल सत्तार, शाहपुर के बालदेव, हरपुर के शिवाजी पांडेय इत्यादि पर पराली जलाने को लेकर वसूली की भी कार्रवाई की जा रही है।

हुआ एक्शन
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के 8 तकनीकी सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी प्रदान की गई है। प्रशासन ने पहले ही सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहकर पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाएंगे।

लापरवाही बरत रहे कर्मचारी
बावजूद इसके कुछ कर्मचारियों के क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं आई हैं। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि कहीं ना कहीं कर्मचारी भी इस कार्य में शिथिलता बरत रहे हैं, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए इन कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है।

200 टन पराली खरीदी
जनपद में शुभम बायो एनर्जी (Shubham Bio Energy Deoria) ने अब तक 42 किसानों का लगभग 200 टन पराली डेढ़ सौ रुपया प्रति कुंतल की दर से खरीद किया है। इसका प्रचार प्रसार कराते हुए किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वे भी पराली की बिक्री करें और पराली खेत में न जलाएं।

Related posts

DEORIA : डीएम ने विशेष वरासत अभियान का जाना हाल, लेखपालों को दी चेतवानी

Abhishek Kumar Rai

हेतिमपुर नगर पंचायत चुनाव : बीजेपी ने बनाई रणनीति, गिरीश चंद्र तिवारी ने मतदाताओं को दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ : जल्द पूर्वांचल से इस जानलेवा बीमारी का होगा सफाया

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : अब प्राथमिक विद्यालयों में चलेगी आंगनवाड़ी वाली क्लास, लापरवाह 4 सीडीपीओ से जवाब तलब

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने सकरापार में वरासत अभियान की परखी हकीकत

Sunil Kumar Rai

यूपी में बिजली गिरने से नुकसान से बचाएगी योगी सरकार : ऊंची बिल्डिंगों पर लगाए जाएंगे लाइटनिंग अरेस्टर्स, जानें कैसे करेगा काम

Rajeev Singh
error: Content is protected !!