खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दारोगा के बेटे की मौत, पुलिस और परिजनों में नोकझोंक

Deoria News : देवरिया जिले के सलेमपुर में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल (St. Xavier’s School) के दसवीं के छात्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय घटी, जब छात्र अपनी बाइक से घर जा रहा था और सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के पीछे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

   
मौत की खबर मिलते ही छात्र के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर पहुंचे। हालांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया ले जाने की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने वाहन को रोक दिया और मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। इसको लेकर पुलिस और लोगों के बीच में जमकर नोकझोंक हुई। काफी मान-मनौवल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

   
मृतक छात्र क्षेत्र के चांदपलिया गांव निवासी व बाराबंकी में तैनात दरोगा उमाशंकर का पुत्र अमित कुमार (16 वर्ष) है। परिजनों ने बताया कि अमित शनिवार की सुबह घर से कोचिंग के लिए निकला। कोचिंग करने के बाद वापस घर लौट रहा था कि सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के पीछे पोल से नीचे लटक रहे तार की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

छात्र की मौत की सूचना पाकर सेंट जेवियर्स विद्यालय को शोक में बंद कर दिया गया। छात्र के घर में भी कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि आज सुबह कोचिंग पढ़ने निकला अमित अब दुनिया में नहीं रहा। मां दहाड़ें मार-मार कर रो रही हैं। पूरा परिवार सदमे में है। करीबी और रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Related posts

दु:खद : आंधी-बारिश और डूबने से यूपी में 39 लोगों की गई जान, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

श्रीकृष्ण ने दुष्टों का नाश करने के लिए ही धरती पर जन्म लिया था : राघवेंद्र शास्त्री

Rajeev Singh

देवरिया में शोहदों की गुंडागर्दी : छात्राओं से छेड़खानी रोकने गए पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी और बाइक तोड़ा

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : उच्च शिक्षण संस्थानों के 4.13 लाख छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा, जानें योग्यता और चयन की प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया, बलिया और गोरखपुर समेत यूपी के 44 जिलों में राहत-बचाव के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात, 7 जनपदों में ज्यादा खतरा

Sunil Kumar Rai

NCR में दमघोंटू प्रदूषण : AQI 400 पार, हाई कोर्ट ने बच्चों के आउटडोर स्पोर्ट्स पर जताई चिंता

Kajal Singh
error: Content is protected !!