खबरेंदेवरिया

देवरिया में एनसीसी कैडेट्स ने दिखाई समझदारी : घायल का किया प्राथमिक उपचार और अविलंब पहुंचाया अस्पताल

Deoria News : देवरिया में एनसीसी कैडेट्स की फुर्ती और समझदारी की लोग तारीफ कर रहे हैं। जनपद के भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज, भागलपुर के बारहवीं कक्षा के एक विद्यार्थी का खेल पीरियड के दौरान पैर में चोट लगने से पैर फैक्चर हो गया था।

विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को यह पता चलने पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन योना पाॅल और एनसीसी कैडेट ने स्थानीय संसाधनों की मदद से घायल विद्यार्थी अर्पिता पांडेय के फैक्चर पैर को सहारा देकर स्थिर किया। कैप्टन योना पाॅल ने तुरंत गाड़ी में घायल को एनसीसी कैडेट्स की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भागलपुर पहुंचाया।

बताते चलें कि एनसीसी कैडेट्स अपनी ट्रेनिंग के दौरान ड्रिल, पीटी, परेड, फायरिंग के अलावा आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार आदि विषयों का अध्ययन करते हैं। जिससे इन्हें इस प्रकार की आकस्मिक घटनाओं में सूझ-बूझ और साहस से काम करने में मदद मिलती है।

बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह ने बताया कि एनसीसी एकता एवं अनुशासन के साथ-साथ कैडेट्स के अंदर समाज सेवा एवं साहसिक गतिविधियों तथा लोगों की मदद करने की भावना पैदा करती है, जो व्यक्तित्व के विकास के साथ देश निर्माण में भी योगदान देता है।

घायल अर्पिता पांडेय की मदद करने वाले कैडेट्स के नाम अभिनव पांडेय, आयुष यादव और आदित्य पांडेय हैं। जिन्होंने कालेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन योना पाॅल के मार्गदर्शन में अपनी सूझबूझ के साथ अतिशीघ्र समय में घायल का न केवल प्राथमिक उपचार किया, बल्कि उसे अस्पताल भी पहुंचाया।

Related posts

आरोग्य भारती और नंद धाम सेवा संस्थान ने किया लोगों का मुफ्त इलाज : इन रोगों के रोगियों की बढ़ी संख्या

Swapnil Yadav

आरडीएसएस से सुधरेगी यूपी की विद्युत व्यवस्था : योगी सरकार ने हानि कम करने का खोजा नायाब तरीका

Swapnil Yadav

पूर्व एमपी हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि : कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद दिनेश लाल यादव और देवरिया के जनप्रतिनिधियों संग डीएम-एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

बीजेपी का बूथ विजय अभियान : पदाधिकारियों ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, लोगों से की पार्टी को विजयी बनाने की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

नया उत्तर प्रदेश अपने स्केल को स्किल में बदलकर आज खुद को प्रस्तुत कर रहा : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : पुलिस पर हमला और पेट्रोल पंप लूट मामले में 35 नामजद सहित सैकड़ों पर केस दर्ज, दो दर्जन गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!