खबरेंदेवरिया

Deoria News : रेडक्रॉस सोसाइटी और नेहरू युवा केंद्र ने वितरित की सामग्री, खिले जरूरतमंदों के चेहरे

Deoria News : इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी देवरिया (Indian Red Cross Society Deoria) व नेहरू युवा केन्द्र देवरिया (Nehru Yuva Kendra Deoria) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह कार्यक्रम के निमित्त रविवार को सामाजिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में कंबल, हाईजीन किट व तारकोलीन वितरित किया।

विकास खण्ड रामपुर कारखाना के अंतर्गत ग्राम मुंडेरा मिश्र में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही तथा केन्द्र के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गरिमा पाण्डेय, शशांक पाण्डेय, देवव्रत पाण्डेय के कुशल संयोजन में वितरण कार्यक्रम किया गया।

सामाजिक सेवा दिवस को संबोधित करते हुए सचिव अखिलेंद्र शाही ने कहा कि नौजवानों को विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए व राष्ट्र निर्माण में कुशल स्वयंसेवक की भांति अपने कर्तव्य व दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उमेश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि जीवन में दूसरों की मदद करना सर्वाधिक सुखकारी एवं संतोष वाली होती हैं। जिन्दगी में परम आनन्द का भाव केवल गरीब, पीड़ित कमजोर की मदद करके ही प्राप्त किया जा सकता हैं। जीवन में जब भी अवसर मिले, हमें लोगों की सहायता के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाने चाहिए।

राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गरिमा पाण्डेय ने कहा कि समाज में अभी भी बहुत सारे ऐसे व्यक्ति हैं, जिनको मदद की जरूरत है। लेकिन बहुत वजह से उन तक मदद पहुंच नहीं पाती हैं। हमारा प्रयास है कि दिव्यांग व निर्धन परिवार के लोगों की हर संभव मदद की जाए।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य संतोष कुमार यादव, अनिल तिवारी, उमेश चंद्र पाण्डेय, पंचायत सहायक अनुपम पाण्डेय, घनश्याम तिवारी, रामायण प्रजापति, धीरेंद्र मिश्रा, संदीप पाण्डेय, रत्नेश मिश्र, नवनाथ यादव, अमरजीत सिंह चौहान, चंदन निषाद, रुनझुन मिश्रा, सोनी प्रसाद, नीतू कुमारी व मंशा देवी समेत अनेक युवा-युवतियां उपस्थित रहीं।

Related posts

जूट का सामान तैयार कर समूह की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : प्रशिक्षण के बाद खुलेंगे अपार संभावनाओं के द्वार

Swapnil Yadav

यूपी में होम्योपैथ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही योगी सरकार : इन कार्यों के लिए जारी की धनराशि

Abhishek Kumar Rai

मूर्ति विसर्जन को तैयार देवरिया के घाट : डीएम और एसपी ने देखीं तैयारियां, रहेंगे ये खास प्रबंध

Rajeev Singh

ओ लेवल प्रशिक्षण के आवेदन की आज अन्तिम तिथि : ऑनलाइन जमा करना होगा एप्लिकेशन

Abhishek Kumar Rai

एक कॉल पर यूपी के बीमार पशुधन के लिए उपलब्ध होंगे डॉक्टर : सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री ने 520 मोबाइल यूनिट को किया रवाना

Sunil Kumar Rai

Children’s Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने जिला जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों संग बांटीं खुशियां, ऐसे मनाया बाल दिवस

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!