खबरेंदेवरिया

Birsa Munda Jayanti : भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जनजातीय गौरव दिवस, महान क्रांतिकारी को दी श्रद्धांजलि

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर मनाया। भाजपा जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रामधनी गोंड़ ने कहा कि आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के आदिवासी दम्पति सुगना और करमी के घर हुआ था। भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया।

बिरसा मुंडा ने साहस की स्याही से पुरुषार्थ के पृष्ठों पर शौर्य की शब्दावली रची। उपेक्षा का दंश झेल रहे जनजाति समाज के भले का काम करने की सोच केवल भाजपा को हुयी और अटल जी ने पहली बार जनजाति आयोग और जनजाति मंत्रालय का गठन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में घोषित कर जनजातियों को सम्मान देने का काम किया।

प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा जयप्रकाश शाह ने कहा कि बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य और स्वामी विवेकानंद थे। बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष राजू गोंड़ ने कहा कि जल, जंगल, जमीन तथा अपने कुटुम्ब व मुंडारी पहचान की रक्षा करने के लिए युवा बिरसा मुंडा ने सन 1895 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ उलगुलान का आगाज कर दिया और ब्रिटिश सरकार के सैनिकों को नाकों चने चबाने को विवश किया। इसी कारण उन्हें भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के जनजातीय विद्रोहों तथा क्रांति के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।

इस दौरान बचनदेव गोंड़, अम्बिकेश पाण्डेय, नवीन प्रकाश, किरन गोंड़, अनिल गोंड़, विट्टन गोंड़, कृष्णा गोंड़, रविशंकर गोंड़, राम औतार खरवार, राजकुमार गोंड़, विजय गोंड़, हरिन्द्र गोंड़, जंग बहादुर गोंड़, राजकुमार खरवार, विकास गोंड़, ध्रुव खरवार आदि रहे।

Related posts

देवरिया : रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोगों तक पहुंचाई मदद, इन इलाकों में बांटे कंबल

Sunil Kumar Rai

तीन नए विश्वविद्यालय प्रदेश में उच्च शिक्षा और शोध क्षेत्र में नए आयाम रचेंगे : सीएम योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

शुभारंभ : पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देंगे, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

Deoria News : उसरा बाजार में खुलेगी बैंक ब्रांच, जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक में दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : हर इमारत पर लगेगा रूफटॉप सोलर, नई सौर ऊर्जा नीति होगी तैयार

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : पीएम नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, अगले महीने दिल्ली से फ्लाइट सेवा शुरू होगी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!