खबरेंदेवरिया

Rojgar Mela : देवरिया में 17 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी, जानें शर्तें

Deoria News : जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया 17 नवंबर को राजकीय आईटीआई कैंपस (Government ITI Deoria) में नि:शुल्क रोजगार मेला का आयोजन करेगा। अब तक चार बड़ी कंपनियों ने इसमें प्रतिभाग करने के लिए आवेदन किया है। जनपद के युवाओं के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।

जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया से मिली जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से राजकीय आईटीआई कैंपस में नि:शुल्क मेले का आयोजन होगा। निजी क्षेत्र की कंपनी पीपल ट्री ऑनलाइन, एचडीएफसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, टाटा मोटर्स एम्पलाइज मैन पावर सर्विस और पशुपतिनाथ बायो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने अब तक आवेदन देकर युवाओं को भर्ती करने की इच्छा जताई है। कंपनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।

यह सभी कंपनियां विभिन्न पदों पर कैंपस चयन करेंगी। सभी कंपनियों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है।

जिला सेवायोजन अधिकारी देवरिया ने बताया कि तय योग्यता और उम्र वर्ग इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे अपने पंजीयन कार्ड के साथ इस रोजगार मेले में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को 8500 से 15000 रुपए के मध्य अनुमानित मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

पीएम किसान सत्यापन में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलंबित : जन सेवा केंद्रों का लाइसेंस होगा निरस्त

Satyendra Kr Vishwakarma

National Unity Day 2021:सीएम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी, जानें उनके बारे में क्या बोले मुख्यमंत्री

Harindra Kumar Rai

वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के इस इलाके का किया दौरा, जानें क्या थी वजह

Shweta Sharma

UP Budget 2022 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया योगी सरकार 2.0 का पहला बजट, जानें किसे क्या मिला

Sunil Kumar Rai

DDU Sports Fellowship Program : 10 अक्टूबर को होगा डीडीयू गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ स्पोर्ट्स फेलोशिप के लिए चयन, साथ लेकर जाएं ये पेपर

Abhishek Kumar Rai

विशेष वरासत अभियान की डेडलाइन करीब : समस्या हो तो आज ही करें आवेदन, योगी सरकार ने अब तक निपटाए लाखों प्रकरण

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!