खबरेंदेवरिया

Children’s Day 2022 : रोटरी क्लब देवरिया ने जिला जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों संग बांटीं खुशियां, ऐसे मनाया बाल दिवस

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल (Rotary Club Deoria Central) ने बाल दिवस (Children’s Day 2022) के अवसर पर सोमवार को जिला कारागार में बंद महिला बंदियों के बच्चों को खाने पीने, खेलने और पढ़ने-लिखने का सामान बांट कर खुशियों को साझा किया।

रोटरी क्लब के संरक्षक अखिलेंद्र शाही ने बताया कि सामान पाने पर बच्चों के चेहरों पर जो खुशियां थीं, उनका शब्दों में वर्णन नहीं हो सकता। जिन बच्चों को खुले आसमान में सैर करनी चाहिए, वो मजबूरी वश जेल में रहने को मजबूर हैं। ऐसे बच्चों के साथ समय बिताकर हमें उनका हौसला बढ़ाने की जरूरत है।

जेल अधीक्षक शेषनाथ मिश्र ने रोटरी क्लब की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी पहल और भी संगठनों को करनी चाहिए। रोटरी क्लब से अखिलेंद्र शाही , अतुल बरनवाल, मुरली मनोहर सिंह, शरद अग्रवाल के साथ एसीसी सीमेंट के एरिया मैनेजर राजीव रंजन मौजूद रहे।

Related posts

प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे : कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी : प्रशासन की पहल पर यह कंपनी खरीदेगी पराली, अब फसल अवशेष से होगी कमाई

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : यूपी में बनेगा देश का पहला नाइट सफारी, चौथे टाइगर रिजर्व की तैयारी तेज, सीएम योगी ने बनाया प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया की सभी तहसील में नोडल अधिकारी नियुक्त : डीएम ने सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

रियल एस्टेट में उछाल : 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के अपार्टमेंट की बिक्री डेढ़ गुना बढ़ी, इन 7 शहरों में रुचि दिखा रहे खरीदार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में लगी 3 दिवसीय प्रदर्शनी : डीएम और एसपी ने किया उद्घाटन, देखें यूपी का चहुंमुखी विकास

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!