खबरेंदेवरिया

Deoria Nagar Palika Election : भाजपा की जीत में अहम होंगे दो फैक्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने बनाई रणनीति

Deoria News : नगर पालिका देवरिया (Nagar Palika Deoria) में भाजपा की कार्यक्रम संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नगर पालिका चुनाव देवरिया के प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं के तहत काम कर रही है।

इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है, जिससे कि इसका लाभ जनता को मिल सके। यानी कार्यकर्ताओं के मेहनत से सरकार की योजनाओं के बल पर निकाय चुनाव को जीतना है।

नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी का विशेष अभियान शुरू हो गया है। नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पांच की संख्या में टोली बनाकर 7 नवंबर तक मोहल्लों से लेकर बूथों के हर घर तक जाएंगे और सम्पर्क कर लोगो को मतदाता बनाने का काम करेंगे।

जिला प्रभारी सुनील ने कहा कि वार्ड संयोजक एवं प्रभारी के पास बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।अगर ये लोग अपने वार्डों के हर बूथों को जीत लेंगे तो पार्टी चुनाव जीत जायेगी। उन्होंने कहा कि कई बार मतदाता यह सोचकर घर बैठ जाते हैं कि विधानसभा की सूची में उनका नाम है तो नगर निगम की मतदाता सूची में भी होगा, मगर ऐसा नहीं है। जबकि दोनों चुनावों की मतदाता सूची अलग-अलग होती है। लिहाजा मतदाता सूची जरूर चेक कर लें। अंतिम मौका 7 नवंबर तक है।

नगर निकाय चुनाव के जिला प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश ही नहीं प्रदेश में इतना काम किया है कि लोग उसे ही वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो विकास की बात करती है। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने तथा संचालन संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने किया।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, मण्डल प्रभारी रमेश सिंह, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, निर्मला गौतम, अम्बिकेश पाण्डेय, रमेश वर्मा, अंगद मणि त्रिपाठी, वीरेन्द्र जायसवाल, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, रत्नेश्वर गर्ग, राहुल कुमार, अजय सिंह अन्नू, दीपक वर्मा, सुबोध जायसवाल, उमाशंकर सोनकर, हंसनाथ यादव, अजित मिश्र, पवन जायसवाल, संजय तिवारी, दिवाकर मिश्र, अंकुर राय, सुरेश शुक्ला, संजू सोनी, विन्देश पाण्डेय, रूपम पाण्डेय, एजाज अहमद, संतोष साहिल, मिनती सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह आदि रहे।

Related posts

Lata Mangeshkar Nidhan: भाजपा ने घोषणा पत्र 2022 कार्यक्रम स्थगित किया, पार्टी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र : पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों को भी नौकरी देगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधा : मुख्यमंत्री योगी

Shweta Sharma

जिलाधिकारी ने पथरदेवा राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण : डेडलाइन में काम पूरा करने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : योगी सरकार में ढेर हुए 151 अपराधी, 1200 पुलिसकर्मी जख्मी, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

यूपी : राज्य में बदलेगा वर्किंग सिस्टम, सीएम योगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!