खबरेंदेवरिया

किसानों की चिंता कर रही भाजपा सरकार : पवन मिश्र

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) ने बीजेपी सरकार से किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे निःशुल्क सरसो बीज के वितरण का कार्यक्रम देवरिया विधानसभा के गौरीबाजार मण्डल के मदरसन में आयोजित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार किसानों के हित की चिंता कर रही है। पिछले दिनों कम बारिश होने से जिन किसान भाइयों की धान की फसल प्रभावित हुई थी, उनके लिए सरकार ने निःशुल्क सरसो का बीज उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रमाणित बीज या अच्छे किस्मों के बीज सही दामों पर भी सरकार उपलब्ध करा रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय ने कहा कि सरकार किसानों के लिये दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। किसान मोर्चा उन योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रहा है। यह अत्यंत सराहनीय है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित किया। किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कमलेश मौर्य ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला मंत्री नागेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर 180 किसानों में सरसो बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र राय, धीरज राव, हिमांशु सिंह, विजय सिंह, शैलेन्द्र राव, मिथिलेश सिंह, सन्तोष मल्ल, सत्यम सिंह, शैलेश मद्देशिया उपस्थित रहे।

Related posts

Agnipath Scheme : अग्निपथ योजना से जुड़ी कोई शंका हो तो जरूर पढ़ें यह खबर, मिलेगा हर सवाल का जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना : अपने हाथ से परोसा भोजन

Sunil Kumar Rai

JEE Main Exam : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेंन परीक्षा की तिथियां बदलीं, अब जून-जुलाई में होगा एग्जाम

Abhishek Kumar Rai

शिक्षा : अगले साल से बदल जाएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा पैटर्न, योगी सरकार करेगी बड़े बदलाव, जानें

Harindra Kumar Rai

UP News : खाद की लाइन में मृत किसानों के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी, दिलाया ये भरोसा

Harindra Kumar Rai

रीजनल रैपिड रेल : 1100 इंजीनियर और 10000 मजदूर तैयार कर रहे भविष्य, जानें सीएम योगी ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!