खबरेंदेवरिया

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मिड डे मील के सैंपल : देवरिया में 500 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को किया जागरूक

Deoria News : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश से दिये गये निर्देश एवं जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) के आदेश के क्रम में प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण तथा पके पकाए भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई।

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 को जनपद के समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया एवं पके पकाए भोजन का नमूना संग्रह कर विश्लेषण के लिए प्रेषित किया।

जनपद के सदर तहसील के धम्मौर परशुराम ग्राम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय धम्मौर परशुराम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धम्मौर परशुराम के पाकशाला एवं विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पके पकाए भोजन में मीनू के अनुरूप बन रहे तहरी का चख कर परीक्षण किया गया तथा दो नमूने एकत्रित किए गए। अधिकारी ने 110 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

सलेमपुर तहसील में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसैला खुर्द सलेमपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने तहरी का नमूना संग्रह कर उपस्थित 133 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में जागरूक किया। बरहज तहसील के भलुअनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भराहवा भलुअनी में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सुभेष कुमार ने कुल 103 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए।

रुद्रपुर तहसील के संयुक्त विद्यालय जंगल कटाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 132 विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस तरह शुक्रवार को कुल 5 मध्यान्ह भोजन के नमूने एकत्रित किए गए तथा 523 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा के पहलुओं से अवगत कराया गया।

Related posts

महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहे पीएम मोदी और सीएम योगी : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Swapnil Yadav

प्राथमिक विद्यालय रूच्चापार के 103 बच्चों को मिला स्कूल बैग : जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पथरदेवा विधानसभा से भरा पर्चा, जनता को ऐसे दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

ज़िंदादिली : कैंसर से जूझ रही रेखाबेन डेकिवाडिया बनीं मिशाल, ईएमसीटी ज्ञान शाला में बच्चों संग मनाया बर्थडे

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता को सौंपे 35 प्रोजेक्ट्स : 692 विकास कार्यों की रखी नींव, पढ़ें सभी परियोजनाएं

Sunil Kumar Rai

डीएम और सीडीओ ने गोपाष्टमी पर की गौ-सेवा : कान्हा गौशाला में विधि-विधान से की पूजा, लोगों से की अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!