खबरेंदेवरिया

प्राथमिक विद्यालय रूच्चापार के 103 बच्चों को मिला स्कूल बैग : जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Deoria News : प्राथमिक विद्यालय रूच्चापार, विकास खण्ड बैतालपुर में बुधवार को जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिला कल्याण संस्थान, देवरिया द्वारा प्राथमिक विद्यालय रूच्चापार में पंजीकृत 109 छात्रों के सापेक्ष उपस्थित 103 छात्रों/छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने कहा कि इस विद्यालय मे पूर्व की स्थिति से वर्तमान में यहां की सुविधाओं में काफी बदलाव हुआ है।

कार्यशाला में एनआरएलएम योजनान्तर्गत कुल 32 बीसी सखियों को साड़ियों का वितरण किया गया तथा बीसी सखी के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। अपेक्षा की गयी कि वह इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करें, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ हो सके ताकि वह अपने परिवार एवं बच्चों का देखभाल अच्छी तरह से कर सकें।

इस कार्याशाला में उपायुक्त श्रम-स्वतः रोजगार देवरिया, खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

पहल : यूपी बोर्ड के होनहारों को सम्मानित करेगी योगी सरकार, सीएम ने छात्रों से संवाद में दिए ये टिप्स

Harindra Kumar Rai

भाजपा ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की याद में लगाए पौधे : कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

Kushinagar BREAKING : कसया में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे

Sunil Kumar Rai

यूपी के 57 जनपदों में बनेंगे मॉडर्न मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय : 10 एकड़ में होगा निर्माण, इन सुविधाओं से होंगे लैस

Sunil Kumar Rai

जारी रहेगी एग्रीजंक्शन योजना : यूपी कैबिनेट ने लगाई मुहर, 10000 सेंटर स्थापित करेगी योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai

रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर निर्माण में लाखों खर्च : मगर काम अधूरा, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Rajeev Singh
error: Content is protected !!