खबरेंदेवरिया

बेलडाड़ मार्ग के लिए तीसरी बार निकला टेंडर : पेंशनर्स के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य, पढ़ें देवरिया की 3 जरूरी खबरें

Deoria News : अधिशासी अभियंता आरईडी अबरार अहमद ने बताया है कि बेलडाड़ मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3, बैच – 2 अन्तर्गत दो पैकेज (पैकेज संख्या: यूपी 20104, पैकेज संख्या: यूपी 20105) में स्वीकृत है। इस पर पूर्व में 02 बार निविदा आमंत्रित की जा चुकी है, परन्तु बिड न पड़ने के कारण अनुबन्ध गठन सम्भव नहीं हो पाया है। इस पर पुर्ननिविदा आमंत्रित की गई है।

पारिवारिक पेंशनर का जीवित प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य
वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज ने जनपद कोषागार देवरिया से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर, पारिवारिक पेंशनर को अवगत कराया है कि वे अपना जीवित प्रमाण पत्र वर्तमान शासनादेश में दी गयी व्यवस्थानुसार डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र www.jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट के माध्यम से जीवन प्रमाण एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुए नजदीकी सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें कोषागार आने की अनिवार्यता नहीं होगी।

वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत जनपद में अभी तक 16858 वृद्धावस्था पेंशनर ने पेंशन की वेबसाइट पर अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है। जिसके कारण इन पेंशनर को पेंशन की किस्त का लाभ नहीं प्राप्त होगा।

जिन वृद्धावस्था पेंशनर ने अभी तक पेंशन की वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छायाप्रति विकास भवन में स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया के कार्यालय में तत्काल जमा करा दें। अन्यथा उन्हे पेंशन की धनराशि प्राप्त नहीं होगी, जिसके लिये सम्बन्धित पेंशनर स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related posts

DEORIA : डीएम की सख्ती के बाद मानक मुताबिक हो रहा गो-आश्रय स्थल का निर्माण, कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

योगी सरकार की पुलिस ने पैदल गश्त से और मजबूत की कानून-व्यवस्था : 2 करोड़ से अधिक संदिग्धों की ली गयी तलाशी, 38 लाख से…

Rajeev Singh

Teachers Day 2022 : 32 साल पहले के सहपाठियों ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया सम्मानित, नम हुई हर आंख, सोशल मीडिया पर की तैयारी

Sunil Kumar Rai

स्कूलों में बच्चों के शोषण पर योगी सरकार सख्त : जारी की गाइडलाइंस, कड़ाई से करना होगा पालन

Sunil Kumar Rai

ओ लेवल प्रशिक्षण के आवेदन की आज अन्तिम तिथि : ऑनलाइन जमा करना होगा एप्लिकेशन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : धान की फसल को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय, हर रोग से होगा बचाव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!