खबरेंदेवरिया

गोद लिए गांव पहुंचे डीएम ने बच्चों को दिया तोहफा : खिल उठे मासूमों के चेहरे, आंगनवाड़ी केंद्र को स्मार्ट बनाने के लिए दिए ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बगहा मठिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इसे स्मार्ट केंद्र के रूप में विकसित करने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस केंद्र को जिलाधिकारी ने गोद लिया है।

जिलाधिकारी गुरुवार को पूर्वाह्न देवरिया सदर ब्लॉक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आंगनवाड़ी केंद्र, बगहा मठिया पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों एवं उनके परिजनों से संवाद कर वर्तमान समय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। बच्चों के अभिभावकों ने आंगनवाड़ी केंद्र के नियमित रूप से समय से खुलने, पुष्टाहार वितरण तथा इंडोर-आउटडोर गतिविधियों की पुष्टि की।

जिलाधिकारी ने बच्चों को चॉकलेट किताब, स्लेट-चॉक भी वितरित किया। जिले के शीर्षस्थ अधिकारी के हाथों तोहफा पाकर बच्चे एवं उनके अभिभावक काफी खुश दिखे। वर्तमान समय में आंगनवाड़ी केंद्र पर 0-5 आयु वर्ग के कुल 50 बच्चों का पंजीकरण है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 31 बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराने की सीलिंग है। ऐसे में जिलाधिकारी ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के माध्यम से शेष 19 बच्चों को भी पुष्टाहार उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

डीएम ने केन्द्र पर स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र प्री स्कूलिंग शिक्षा एवं बच्चों के पोषण स्तर के सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने केंद्र पर स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पोषण की सतत निगरानी कराये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र पर दी जाने वाली सुविधायें एवं अन्य सूचनाओं का एक बोर्ड बनाकर लगा दिया जाये, जिससे केन्द्र से सम्बन्धित लाभार्थियों को योजनाओं तथा नियमों की जानकारी हो सके।

जिलाधिकारी ने इसे आदर्श केन्द्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने केन्द्र पर इनवर्टर, स्मार्ट टीवी, ऑडियो सिस्टम, सोलर पैनल आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट एवं इंटरएक्टिव वीडियो के माध्यम से बच्चों को प्री स्कूलिंग के बुनियादी सबक सिखाये जाने चाहिए।

डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्र का वेबपेज बनाने का भी निर्देश दिया, जिससे इस केंद्र पर होने वाली इनोवेटिव, सांस्कृतिक गतिविधियों से देवरिया के बाहर के लोग भी रूबरू हों तथा इस केंद्र का नाम रोशन हो सके। इस दौरान डीपीओ कृष्णकांत राय सीडीपीओ, दयाराम ग्राम प्रधान बगहा मठिया सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

UP Election-2022 : 61 विधानसभा सीटों के लिए 1 लाख से ज्यादा कर्मी तैनात, 26 हजार बूथों पर होगा मतदान

Sunil Kumar Rai

सिरजम देई में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : मिलीं तमाम कमियां, लापरवाह कर्मियों पर हुआ एक्शन

Swapnil Yadav

DEORIA : सीडीओ ने तीन ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग और समतलीकरण कार्य का लिया जायजा, तीन अनुपस्थित कर्मियों पर गिरी गाज

Sunil Kumar Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

International Yoga Day 2022 : जिला जेल में कैदियों ने किया योग, उत्साह से मनाया गया कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

यूपी के शत प्रतिशत गांवों को मिला ओडीएफ प्लस का दर्जा : 88 लाख लोगों ने जन आंदोलन और श्रमदान में लिया भाग

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!