खबरेंदेवरिया

भाजपाइयों ने सरदार को किया नमन : चुनाव संयोजक नित्यानंद पांडेय ने वल्लभभाई पटेल की महानता से कराया रूबरू, जानें क्या कहा

Deoria News : सरदार वल्लभभाई पटेल (Vallabhbhai Patel Jayanti) की जयन्ती पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने गरुलपार नगर कार्यालय पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये नगर पालिका परिषद देवरिया के चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि हमारे देश की मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल उन्ही में से एक थे।

उन्होंने 500 से अधिक रियासतों को एक करने का भागीरथ कार्य करके एक भारत के सपने को चरितार्थ किया। आज के विराट, संकल्पवान व सामर्थ्यवान भारत का अस्तित्व उन्हीं की देन है। आज का दिन किसी भी कीमत पर हमारे देश की एकता, अखण्‍डता और सुरक्षा की रक्षा करने का संदेश देता है।

नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता का महामंत्र हम सभी के जीवन में संस्कार जैसा है, जो विविधताओं से भरे भारतवर्ष में हमें हर डगर पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के मंत्र को मजबूती देना सिखाता है।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, नित्यानंद पाण्डेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता, शुभम मणि त्रिपाठी, अश्वनी मणि, अजय सिंह, गोविन्द मणि, नवीन सिंह, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, रंजीत सिंह, मिथिलेश मिश्र, गोविन्द चौरसिया, अखिलेश मिश्र, रत्नेश्वर गर्ग, सुधीर मद्धेशिया आदि रहे।

Related posts

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : एमएलए ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, देवरिया नगर पालिका का हुआ विस्तार, जल निकासी…

Sunil Kumar Rai

जाम की समस्या से निजात दिलाएगा योगी सरकार का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीएम जल्द करेंगे शुभारंभ, जानें कैसे करेगा काम

Rajeev Singh

मुखिया योगी के साथ खड़े हुए यूपी के आकांक्षात्मक जिले : सभी 8 जनपदों ने पौधरोपण में हासिल किया बड़ा लक्ष्य

Sunil Kumar Rai

आयुष्मान भव: में होगा हर रोग का उपचार : स्वास्थ्य मेले से लोगों की सेहत सुधारेगी योगी सरकार

Shweta Sharma

UP Election-2022 : योगी सरकार में अपराध में आई कमी, माफिया का हुआ मर्दन, केंद्रीय गृह मंत्री ने विपक्षी दलों को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब तक नहीं मिला भुगतान, जानें अधिकारियों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!