खबरेंदेवरिया

Chhath Puja 2022 : देवरिया के छठ घाटों पर किए गए सभी इंतजाम, सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिस, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Deoria Police SP Sankalp Sharma IPS) ने छठ पूजा सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए राघव नगर स्थित हनुमान मंदिर के सरोवर में बने छठ घाट, हाथीकुंड पोखरा, सोमनाथ मंदिर तथा गायत्री मंदिर स्थित पोखरा का निरीक्षण किया। छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल मनाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थलों पर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

हर तैयारी रहेगी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर साफ सफाई, मोबाइल टायलेट एवं अच्छे से बैरिकेडिंग कराए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। नदी घाटों पर नाव, गोताखोर, स्वास्थ्य विभाग की टीम व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे।

अर्घ्य देने में बरतें सावधानी
छठ पूजा स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई श्रद्धालु छठ घाट पर पूरी रात मौजूद रहते हैं। उनको किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था भी कर ली जाए। जिलाधिकारी ने छठ पूजा स्थलों पर की गई बैरिकेडिंग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन से निर्धारित सीमा के अंदर रहते हुए सुरक्षा संबन्धी मानकों के पालन करने के साथ अर्घ्य देने का अनुरोध किया।

इसलिए किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसको लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही जो कमियां हैं, उन्हें सुधारने का अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है। इस निरीक्षण का मुख्य मकसद छठ पूजा में किसी तरह की समस्या न हो यह है।

मुस्तैद रहेगी पुलिस
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि छठ पूजा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी तैयारियां व्यापक स्तर पर की हैं। चैन स्नैचिंग, पॉकेटमारी सहित विभिन्न तरह के अपराधों की रोकथाम के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरा तथा ड्रोन के माध्यम से पूजा स्थलों की निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी, ईओ रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया : हरिकेश यादव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष बने, कही ये बात

Sunil Kumar Rai

UP Election-2022 : 1 मार्च को देवरिया में गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्वांचल को ऐसे साधेंगे

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 15 मार्च को होगा सामूहिक विवाह : इन्हें मिलेगा योजना का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

Bharat Jodo Yatra : शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, 150 दिन में 3500 किमी का सफर तय करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

जिलाधिकारी ने सहोदर पट्टी में सुनीं जनसमस्याएं : ग्रामीणों को दिलाया ये भरोसा, पात्रों को बांटे प्रमाणपत्र

Sunil Kumar Rai

Navratri 2022 : स्प्रिंग मीडोज में शुरू हुई पहली भव्य दुर्गा पूजा, निवासियों में उत्साह, बच्चों के बीच होगी प्रतियोगिता

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!