उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर: परीक्षाओं से पहले एकेटीयू के कुलपति ने दिए ये निर्देश, छात्रों को दीं शुभकामनाएं

Uttar Pradesh News: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (Abdul Kalam Technical University-AKTU) के कुलपति प्रो विनीत कंसल ने 28 दिसम्बर, 2021 से शुरू होने वाली परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए आज संस्थानों को अहम निर्देश दिए हैं। स्नातक के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष तथा परास्नातक अंतिम वर्ष की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 दिसम्बर से ऑफलाइन मोड में प्रारम्भ होने जा रही हैं।

इसको लेकर कुलपति ने सम्बद्ध संस्थानों को विद्यार्थियों की किसी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि छात्रों के अध्ययन – अध्यापन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने संस्थानों को निर्देशित किया है कि परीक्षाओं के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए।

ऑनलाइन करें शिकायत

उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन सम्बन्धी किसी भी समस्या के समाधान के लिए संस्थान के सम्पर्क में रहने की सलाह दी है। साथ ही शैक्षिक गतिविधि से सम्बन्धी किसी भी समस्या का समाधान संस्थान स्तर पर न होने की दशा में विश्वविद्यालय के ऑनलाइन ग्रीवांस पोर्टल पर समस्या दर्ज करने का सुझाव दिया है। प्रो कंसल ने सत्रांत परीक्षाओं में विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

तिथियां बढ़ाई गईं

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि ने स्नातक के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष तथा परास्नातक के अंतिम वर्ष की विषम सेमेस्टर की सत्रांत परीक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ा दिया है। बुधवार को विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी ने पत्र जारी कर यह सूचना साझा की। इसके अनुसार फार्म भरने की अंतिम तिथि को 24 दिसम्बर तक बढ़ाया गया है। साथ ही परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को 27 दिसम्बर कर दिया गया है। सभी परीक्षाएं 28 दिसम्बर, 2021 से प्रारम्भ होंगी।

Related posts

नोएडा में 1650 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : प्रशासन ने बनाए 4 शेल्टर, आधा दर्जन टीमें रेस्क्यू में जुटीं

Rajeev Singh

Deoria News : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद का हुआ सम्मान, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में BAMS Doctors की भरमार : मगर सिर्फ 253 रजिस्टर्ड, चिकित्सकों ने बैठक में जताई चिंता

Sunil Kumar Rai

Doeria News : भारत विकास परिषद देवरिया ने घर-घर जाकर बांटे तिरंगे, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया जागरूक

Harindra Kumar Rai

देवरिया डीएम और सीडीओ की खास पहल : कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने किया शैक्षणिक टूर, दिया धन्यवाद

Swapnil Yadav

Deoria News : टीमों ने 6 स्कूलों में मिड डे मील का सैंपल लिया, बच्चों को किया जागरूक

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!