खबरेंदेवरिया

भागलपुर पुल के मरम्मत कार्य की जांच करेगी कमेटी : डीएम ने इन अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी, मांगी रिपोर्ट

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने जनपद देवरिया एवं बलिया को जोड़ने वाले भागलपुर सेतु पर हुए मरम्मत कार्य की खामियों की जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया है।

इस समिति में एसडीएम बरहज, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा सीओ बरहज सदस्य नामित किए गए हैं। राज्य सेतु निगम द्वारा कुछ दिन पूर्व किए गए मरम्मत कार्य की खामियों को लेकर जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित की है। उन्होंने सदस्यों को निर्देशित किया है कि मरम्मत कार्य की जांच कर आख्या प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पिड़रा पुल के एप्रोच मार्ग पर हुए कटान की वजह से लोगों को आवाजाही में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़े अधिकारियों की निगरानी में मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी (PWD) के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि गोर्रा नदी के जलस्तर एवं तेज प्रवाह की वजह से मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। नदी एप्रोच मार्ग के नये स्थानों पर कटान कर रही है, जिसे रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा एप्रोच मार्ग की मिट्टी गीली हो गई है। सबसे पहले मिट्टी को स्टेबल करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि आगामी 3 नवंबर की सायंकाल तक एप्रोच मार्ग को आवागमन योग्य बना लिया जाएगा।

रुद्रपुर के आदर्श चौराहा के दृश्य स्थल पर पुल के मरम्मत कार्य जारी होने की वजह से रूट डायवर्जन होने का साइनएज लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइनएज से यात्रियों को सुविधा होगी और उन्हें अनावश्यक पिड़रा पुल से वापस नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पचलड़ी, रमपुरवॉ, सुल्तानी, पलियॉ, भेलऊर, जगदीशपुर, बहोरा दलपतपुर, नरायनपुर गांव आदि के निवासी नरायनपुर पुल से वाया सेमरौना पुल होते हुए आदर्श चौराहा तक जा रहे हैं।

Related posts

DEORIA BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दो पंचायत सचिवों को सस्पेंड किया, जांच में गड़बड़ी मिलने पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार के 6 साल में कितना बदला देवरिया ! प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने पेश किए आंकड़ें, पढ़ें

Swapnil Yadav

देवरिया उद्योग बंधु की बैठक में उठे ये मुद्दे : डीएम और एसपी ने दिया आश्वासन, 10 जनवरी को फिर जुटेंगे उद्यमी

Sunil Kumar Rai

Noida News : पैन ओएसिस के निवासियों ने लगातार दूसरे दिन दिया धरना, बातचीत से बचता रहा बिल्डर

Abhishek Kumar Rai

अगर हम धर्म की रक्षा नहीं करेंगे तो धर्म भी हमारी रक्षा नहीं करेगा : सीएम योगी आदित्यनाथ

Rajeev Singh

सरकार ने समाज के सभी वर्गों का विकास किया है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!