खबरेंदेवरिया

Chhath Puja 2022 : जानें छठ पूजा पर प्रशासन की तैयारी, सीडीओ ने सभी अफसरों को दिए निर्देश, लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) एवं जिला पंचायत राज अधिकारी देवरिया के साथ छठ पर्व की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत के तालाबों एवं नदी घाटों की साफ-सफाई तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। तालाबों में या किनारे कचड़ा या गन्दगी नहीं होनी चाहिए। ज्यादा वर्षा होने के कारण कई तालाबों के किनारे अब भी सीलन बनी हुई है, वहां पर बालू डलवा दें जिससे पैर फिसलने का डर ना रहे।

उन्होंने कहा कि तालाब एवं नदी घाटों पर एक उचित दूरी पर बांस या रस्सी की बैरिकेडिंग लगा कर रखें, जिससे किसी के डूबने का खतरा न रहे। तालाबों के किनारे लगाये गये इण्डिया मार्का 2 हैण्डपम्प की जांच कराई जाए। अगर किसी भी प्रकार की कोई खराबी हो, तो उसे तत्काल ठीक कराएं। दीपावली के बाद कई तालाबों एवं नदी घाटों में देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन किया गया है। उसकी भी तत्काल साफ-सफाई करा दिया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ज्यादा भीड़ वाले घाटों पर एक अस्थायी कार्यालय बना लें, जिससे लगाये गये कर्मचारियों की देख-रेख एवं बैठने की व्यवस्था हो सके। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है, तो क्षम्य नहीं होगी।

Related posts

DEORIA BREAKING : कुपोषण वाले 144 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे ‘आदर्श केंद्र,’ डीएम ने इन 3 केंद्रों को लिया गोद

Sunil Kumar Rai

Deoria News : कुश्ती का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

यूपी : 40 लाख से ज्यादा किसानों को योगी सरकार ने दिया तोहफा, पूर्वांचल के इन जिलों में पहुंचा जल

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : किसान सम्मान प्रतियोगिता में 31 दिसंबर तक करें आवेदन , मिलेगा ये पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभियान को सराहा, संगठन हासिल करेगा यह लक्ष्य

Abhishek Kumar Rai

Buddha Purnima 2022 : बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी, इन तीन वजहों से खास है ये दिन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!