उत्तर प्रदेशखबरें

Kakori Train Action : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, वीरों को इस तरह किया याद, Live Video

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने काकोरी ट्रेन एक्शन (Kakori Train Action) के वीरों को नमन करते हुए लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े क्रांतिकारियों व भारत माता के उन सभी अमर बलिदानियों को आज मैं काकोरी शहीद स्मारक पर आयोजित इस समारोह के माध्यम से विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।

सीएम योगी ने आगे कहा, हम सभी जानते हैं कि काकोरी ट्रेन एक्शन 9 अगस्त 1925 को इसी स्थल पर हुआ था। उस समय ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ इस काकोरी ट्रेन एक्शन ने देश में क्रांति की लौ को सुलगाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया था। वर्ष 1925 में काकोरी में काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े हुए नायकों ने ब्रिटिश खजाने पर कब्जा जमाकर एक चुनौती ब्रिटिश हुकूमत को दी थी। हमारा सौभाग्य है कि यह वर्ष चौरी-चौरा की घटना के शताब्दी वर्ष के साथ देश की आजादी का अमृत महोत्सव भी है।

सीएम ने आगे कहा, साल 1925 में काकोरी में ब्रिटिश खज़ाना लूटकर ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी थी। काकोरी घटना के नायकों में राजेंद्रनाथ लाहिरी, प. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह व अशफाक उल्ला खां को फांसी की सज़ा सुनाई गई। जिनमें राजेंद्रनाथ लाहिरी को 2 दिन पहले ही फांसी दी गई। मुख्यमंत्री ने वीर क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा, हे ईश! भारतवर्ष में, शत बार बार मेरा जन्म हो, कारण सदा ही मृत्यु का, देशोपकारक कर्म हो… गोरखपुर की जेल में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल से उनकी अंतिम इच्छा पूछी गई, तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से यह जवाब दिया था।

Related posts

सीएम योगी की सभी विभागों को सख्त चेतावनी : आवंटित बजट का समय से प्रयोग करें अधिकारी

Sunil Kumar Rai

इन बूथों पर SIR में हासिल हुआ लक्ष्य : डीएम दिव्या मित्तल ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खानी होगी फाइलेरिया की दवा : अगले महीने चलेगा जिला स्तरीय अभियान, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

देवरिया के इस स्कूल में 3 उर्दू अध्यापक नियुक्त : पढ़ने वाला एक भी छात्र नहीं, गड़बड़ियां देख हैरान हुए डीएम

Rajeev Singh

गौरीबाजार, देसही देवरिया और पथरदेवा बीडीओ का वेतन बाधित : सीडीओ ने निर्देशों की अनदेखी पर लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने संविधान दिवस पर दिलाई ये शपथ : विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!