खबरेंदेवरिया

Deoria News : राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री ट्रायल बैठक, जनपद के सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी

Deoria News : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 12 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए समस्त तहसीलदार के साथ प्री ट्रायल बैठक आहूत की गयी।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि समस्त तहसीलदार अधिकतम वादों को चिन्हित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में मामलों को लोक अदालत के दिन लगाकर मामलों का निस्तारण कराएं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारुकी ने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया कि लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। लोगों के बीच जनजागरूकता के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें।

इस बैठक में मुख्य रूप से तहसीलदार देवरिया सदर, नायब तहसीलदार बरहज, तहसीलदार रूद्रपुर, नायब तहसीलदार भाटपार रानी तथा तहसीलदार सलेमपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया भाजपा ने मनाया लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन : पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लंबी उम्र की प्रार्थना की

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : शाहपुर ग्राम प्रधान को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, चयन में अनियमितता पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

कौशल विकास का हाल : सीडीओ ने शून्य प्रगति वाली संस्था पर लिया एक्शन, अन्य को मिली एक हफ्ते की डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन : योगी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, हापुड़ घटना पर जताया आक्रोश

Rajeev Singh

BREAKING : भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ देवरिया में धक्का-मुक्की, देखें Viral Video

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को मौका देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने की घोषणा और बताई वजह

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!