खबरेंदेवरिया

देवरिया के इस गांव में लगी चौपाल : ग्रामीणों ने खोली विभागों की पोल, सीडीओ ने दिए ये आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने ग्राम पंचायत अगस्तापार, विकास खण्ड देवरिया सदर में आयोजित चौपाल दिवस में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्राम चौपाल के समय पंजिका में कुल 42 आवेदन प्राप्त थे, जिसमें देवानन्द तिवारी, गब्बू लाल, गनेश तिवारी, मुनेश्वर, कृष्णावती, आशा देवी, सोनम देवी, मगरू, वेदव्यास यादव, संजू, लीलवती, चन्द्रशेखर, रावडी देवी, कुन्ती देवी, मीना देवी रतन तिवारी, सावित्री आदि ने विभिन्न शिकायतें जैसे राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, चकरोड आदि की मांग की।

ग्रामीण कमलेश तिवारी ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायतों में हो रही नाली निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है, ये निर्माण के बाद ही टूटने लगी है। जल निगम ने ग्राम पंचायत में पानी की स्पलाई के लिए पाइप डाली है, परन्तु गड्ढे को ठीक तरीके से बन्द नहीं किया गया है। इससे ग्रामवासियों को आने-जाने में परेशानी होती है।

सीडीओ ने उपस्थित ग्राम सचिव को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द नाली निर्माण कराते हुए पूर्ण करायें तथा जल निगम के कार्यदायी संस्था से सम्पर्क कर जल निगम की डाली गयी पाइपों को ठीक कराते हुए टेस्टिंग कर पानी की सप्लाई प्रारम्भ कराएं। साथ ही टूटे हुए सड़कों / गडढों को ठीक कराएं, जिससे कि आम जनता को कोई परेशानी न हो।

धर्मेन्द्र तिवारी, प्रियंका, विद्यावती, रोहित कुमार आदि अन्य ग्रामवासियों ने हरिजन बस्ती में नाली निर्माण पूर्ण न होने तथा पानी निकासी न होने की शिकायत की। सीडीओ ने उपस्थित ग्राम सचिव व लेखपाल को निर्देशित किया कि नाली के निर्माण तथा पानी निकासी के लिए कार्य कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि गन्दगी के कारण ग्राम पंचायत के व्यक्तियों को बीमारियों से बचाया जा सके।

देवानन्द तिवारी ने शिकायत की कि ग्राम सभा की खलिहान की जमीन पर ग्राम पंचायत के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया है, जिसको खाली कराना अति आवश्यक है। उपस्थित ग्राम सचिव एवं राजस्व कर्मचारी लेखपाल को निर्देशित किया गया कि खलिहान की भूमि का सीमांकन कर अवैध कब्जा को हटाने की कार्रवाई करते हुए अवगत करायें।

ग्राम पंचायत में मीना देवी सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इनकी उपस्थिति के संबंध में जानकारी करने पर ग्रामवासियों ने बताया गया कि सफाईकर्मी प्रतिदिन आती हैं एवं पंचायत भवन, विद्यालय, मन्दिर, आंगनबाडी, सड़क आदि की नियमित सफाई करती हैं। स्वच्छ भारत मिशन फेज-1 के अन्तर्गत 577 एवं फेज-2 के अन्तर्गत 22 शौचालय पूर्ण हैं। केयर टेकर परमी देवी सामुदायिक शौचालय की देख-रेख करती हैं।

बीएमएम ज्योति बर्नवाल ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में 12 समूहों का गठन किया गया है, जो सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं। ग्राम पंचायत में ऑगनबाडी केन्द्र संचालित है। पूनम तिवारी एवं चन्दा देवी ऑगनबाडी कार्यकत्री ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत में 07 माह से 03 वर्ष के 110 बच्चे एवं 03 वर्ष से 06 वर्ष के 85 बच्चे नामांकित है। प्रेग्नेंट महिला 18 तथा धार्ती महिला 14 हैं। इनको समय-समय से दवा एवं पुष्टाहार दिया जाता है।

ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण किया गया है। पंचायत सहायक दामिनी तिवारी ने बताया कि पंचायत भवन में आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, ऑनलाइन आवेदन फार्म किया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत के व्यक्तियों को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन कराना हो, तो उन्हें अब सहज जनसेवा केन्द्र या ग्राम पंचायत से दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। यह कार्य पंचायत सहायक दामिनी तिवारी करेंगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क है।

पंचायत सहायक को निर्देशित किया गया कि ऑनलाइन शुल्क की दरों को ए-4 पेपर पर अंकित कर पंचायत भवन के अन्दर एवं बाहर चस्पा कर दें, जिससे किसी को असुविधा न हो। चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी देवरिया सदर, सहायक विकास अधिकारी देवरिया सदर, ग्राम सचिव राकेश कुमार, ग्राम प्रधान चिन्ता त्रिपाठी, लेखपाल, ऋषिकेश पाण्डेय, पंचायत सहायक दामिनी त्रिपाठी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : 24 अगस्त को देवरिया में कंपनियां करेंगी भर्ती, इन ट्रेड और उम्र वर्ग के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav

DEORIA : जिले के सभी अफसरों ने जल भराव वाले गांवों का जाना हाल, दवाएं वितरित कीं, नाव की संख्या बढ़ाई गई

Sunil Kumar Rai

रेल अपडेट : दुर्ग एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें इन तिथियों पर रहेंगी रद्द, रेलवे ने बताई ये वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में 7 किमी में निकली तिरंगा यात्रा, समूह की 600 से ज्यादा महिलाओं ने ली हिस्सेदारी

Abhishek Kumar Rai

स्नातक चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा : क्षेत्रीय मंत्री बजरंगी सिंह बज्जू ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, ऐसे जीत हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!