खबरेंदेवरिया

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दी बधाई

Deoria News : सलेमपुर के डाकबंगले पर राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने भाजपा सलेमपुर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

भाजपा द्वारा बीते माह 17 सितम्बर से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चला। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट काम करने वाले सेवा व्रती कार्यकर्ताओं को गुरुवार को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सम्मानित किया।

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा के रुप में मनाया गया। केन्द्रीय समिति के आह्वान पर सलेमपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा पखवाड़ा में बढ चढ़कर हिस्सा लिया। सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के सामाजिक सरोकारों के आयोजन में भाग लिया और बेहतरीन कार्य किया। इसलिए मण्डल को सम्मानित किया गया।

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी मंडल सलेमपुर के मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं मंडल के कार्य समिति के सदस्य के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सलेमपुर मंडल को सम्मानित किया है।

इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स, विनोद ठठेरा, अशोक तिवारी, पुनीत यादव, अमरदत्त यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

महिला की मौत मामला : बघौचघाट पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 13 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया, 5 पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

Deoria News : शिक्षक संघ ने बीएसए से मुलाकात की, अध्यापकों से जुड़ी ये बड़ी मांग की

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा : दो आईएसए को नोटिस जारी, तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया, कुशीनगर समेत इन जिलों में 12 नवंबर से शुरू होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह का सख्त आदेश : 48 घंटे में जांच करें पूरी, जिम्मेदारी तय कर होगी कड़ी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

भाजपा भारत के नागरिकों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बिंदु बन चुकी है : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!